Bihar Breaking News Live: भागलपुर में शराबियों ने पुलिस के साथ की हाथापाई
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
भागलपुर में पुलिस के साथ शराबियों ने की हाथापाई
भागलपुर के जोगसर थाना इलाके में गाड़ी लगाकर शराब पी रहे कुछ शराबियों ने पुलिस से हाथापाई की है. जिसके बाद थानेदार रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस सभी को उठाकर जोगसर थाने ले गयी.
कोरोना को लेकर नीतीश कुमार ने की बैठक
सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.
ईडी फिर करेगी तेजस्वी से पूछताछ, डिप्टी सीएम दिल्ली रवाना
लैंड फॉर जॉब मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अभी राहत मिलते नहीं दिख रहा है. एक बार फिर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछताछ के लिए ईडी ने मंगलवार को दिल्ली मुख्यालय बुलाया है. इसके लिए तेजस्वी यादव आज पटना से दिल्ली के रवाना हो गए.
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, राज्यकर्मियों का बढ़ा महंगाई भत्ता
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, राज्यकर्मियों का बढ़ा महंगाई भत्ता. नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई आज की बैठक में महंगाई भत्ते की दर को 38 फीसदी से बढ़ा कर 42 फीसदी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी है.
शिक्षक नियमावली पर लगी मुहर
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, शिक्षक नियमावली पर लगी मुहर.
प्रो महेन्द्र नारायण कर्ण का निधन, सीएम समेत कई लोगों ने जताया शोक
प्रसिद्ध समाजशास्त्री, ए एन सिन्हा समाज अध्ययन संस्थान के पूर्व निदेशक और नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ प्रो महेन्द्र नारायण कर्ण का देर रात देहांत हो गया. वे प्रगतिशील आंदोलन और सामाजिक न्याय आंदोलन के प्रखर प्रवक्ता थे. वे जीवन भर एक्टीविस्ट बुद्धिजीवी के रूप में सक्रिय रहे. उनके जाने से न केवल बौद्धिक जगत में रिक्तता आई है, बल्कि प्रगतिशील सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र उनकी कमी को हम हमेशा महसूस करते रहेंगे. उनके निधन पर सीएम नीतीश कुमार समेत कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए