Bihar Breaking News Live: हाजीपुर में बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत, बाइक सवार दो युवक घायल
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
हाजीपुर में बाइक के धक्के से महिला की गयी जान, बाइक सवार दो युवक जख्मी
हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दिग्घीकलां पूर्वी स्थित यादव द्वार के पास बाइक की ठोकर से घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दोनों युवकों का पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. मृत महिला सदर थाना क्षेत्र के दिग्घीकलां पूर्वी निवासी सुरजीत कुमार की 50 वर्षीया पत्नी नमिता देवी बतायी गयी है.
वैशाली में कट्टा व कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार
वैशाली जिला के महनार थाना की पुलिस ने हसनपुर उत्तरी पंचायत से एक बदमाश को देसी लोडेड कट्टा एवं पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध हत्या सहित कई मुकदमा दर्ज है. इस संबंध में महनार थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पिस्तौल से लोगों को डरा धमका रहा है. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह को पुलिस टीम के साथ रवाना किया गया. पुलिस टीम ने वहां छापेमारी कर एक देसी लोडेड देसी कट्टा के साथ हसनपुर उत्तरी पंचायत निवासी स्व शिवकुमार सिंह के पुत्र रामनाथ सिंह उर्फ चिन्ना सिंह को गिरफ्तार कर लिया.
मद्द निषेध थाने से चोरी की बाइक के साथ पकड़ाया होमगार्ड
भभुआ थाने की पुलिस ने मद्द निषेध थाने से चोरी गये एक बाइक को बरामद करते हुए थाने में तैनात एक होमगार्ड के जवान को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया होमगार्ड जवान रामगढ़ थानाक्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी स्व जयनाथ चौधरी का बेटा प्रजापति चौधरी बताया जाता है. मद्द निषेध थाने से चोरी के बाइक के साथ धराया होमगार्ड जवान पहले भी चोरी की बाइक से शराब लाने के दौरान गिरफ्तार हो चुका है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे सीपीआई नेता डी. राजा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने सीपीआई नेता डी. राजा सीएम आवास पहुंचे हैं. जहां दोनों नेताओं के बीच बातचीत चल रही है.
बिहार कैबिनेट ने 19 प्रस्तावों को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को बिहार कैबिनेट ने 19 प्रस्तावों को मंजूरी दी है. नीतीश कैबिनेट ने खेल के लिए नए विभाग के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है. इसके साथ ही नीतीश कैबिनेट ने पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है.
वन विभाग ने जंगली सूअर के शिकार के साथ तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार
कैमूर में भगवानपुर थाना क्षेत्र के खरेठवा जंगल से तीन आरोपियों को वन विभाग की पुलिस ने बंदूक, कुल्हाड़ी और एक बाइक जप्त करते हुए उनके पास से लगभग ढाई किलोग्राम जंगली सूअर का शिकार भी बरामद किया है. जानकारी देते हुए डीएफओ चंचल प्रकाशम ने बताया कि मीट की जांच करने के लिए पटना प्रयोगशाला में भेजा जाएगा आरोपितों को सदर अस्पताल भभुआ में चिकित्सकीय जांच के लिए लाया गया उसके बाद वन अधिनियम के तहत उन पर कार्रवाई करते हुए प्राथमिक की दर्ज कर लिया गया है. उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए