Live Updates

Bihar Breaking News Live: मोतिहारी में टूटा त्रिवेणी नहर का बांध, किसानों को भारी नुकसान

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

कहलगांव : दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग घायल

कहलगांव. प्रखंड के विभिन्न थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में अमडंडा थाना क्षेत्र के पैरियक गांव के बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच हुई मारपीट में अमरजीत तिवारी और घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर के नीरज कुमार, तो कहलगांव थाना क्षेत्र के भदेर गांव की लाडो खातून घायल हो गयी. घायलों का उपचार अनुमंडल अस्पताल में किया गया.

पेट्रोल पंप से ट्रक हुआ गायब, जांच में जुटी पुलिस

गोविंदगंज. बलहा चौक स्थित पेट्रोल पंप पर लगी ट्रक शनिवार की रात से गायब हो जाने की घटना प्रकाश में आया है. घटना को लेकर रधिया राय टोला निवासी ट्रक मालिक रवि भूषण सिंह ने थाना में अज्ञात के खिलाफ आवेदन देकर ट्रक चोरी हो जाने की बात बताई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच पंप के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की पड़ताल में जुटी थी. आवेदन में बताया गया है कि ट्रक चालक बलहा चौक अवस्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ी कर अपने घर चला गया. रविवार की सुबह चालक के लौटने पर ट्रक गायब हो गई थी.

प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

वीरपुर. एसएसबी 45वीं बटालियन के शैलेशपुर बीओपी के जवानों ने विशेष ड्यूटी के दौरान भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर तस्करी के लिए भारत से नेपाल ले जा रहे प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद किया. जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सूचना तंत्र के माध्यम से जानकारी मिली थी कि बॉर्डर पीलर संख्या 206/1 के क्षेत्र से भारत से नेपाल की तरफ प्रतिबंधित सामान की तस्करी होने वाली है. सूचना की पुष्टि करने के उपरांत एक विशेष गश्त दल का गठन किया गया.

प्राणपुर गांव से फरार तीन वारंटी गिरफ्तार

गोह. पुलिस ने शनिवार की रात प्राणपुर गांव में छापेमारी कर तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि प्राणपुर गांव के तीन फरार चल रहे वारंटियों को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया है, जिसमें मो इजमाम, मो फराशत व मो फारूक शामिल हैं. बता दें कि 2020 में प्राणपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो बहनें आपस में उलझ गयी थीं. इसके बाद पिता द्वारा अपने दामाद पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आठ जख्मी

बेलहर. थाना क्षेत्र के कदवारा गांव में जमीन विवाद को लेकर पांच भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गयी, जिससे आठ लोग जख्मी हो गये. सभी जख्मियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. जहां डॉक्टर ने एक पक्ष से चार व्यक्ति तथा एक पक्ष के एक व्यक्ति को गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया. जख्मी में एक पक्ष के गणेश तांती, उपेंद्र तांती, सरयू तांती एवं अमरनाथ तांती को रेफर किया गया. वहीं नरेश तांती काे इलाज के बाद घर वापस भेज दिया गया. दूसरे पक्ष के जख्मी विजय तांती, अजय तांती एवं ममता देवी में अजय तांती को रेफर कर दिया गया. वहीं दोनों पक्षों ने थाना में लिखित आवेदन देकर एक दूसरे के विरुद्ध जमीन के हिस्सेदारी को लेकर लाठी डंटा एवं लोहे की रड से मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

महुआ शराब के साथ धंधेबाज गिफ्तार

गोह. देवकुंड पुलिस ने बिलारू मठिया गांव में छापेमारी कर महुआ शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि खजांची बिगहा गांव में शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन को लेकर जब पुलिस बिलारू मठिया गांव में जा रही थी, तो बिलारू मठिया गांव निवासी नवीन चौधरी खजांची बिगहा गांव के समीप रोड पर शराब बेच रहा था. वहां से दो लीटर महुआ शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार नवीन को जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola