Bihar Breaking News Live: गोपालगंज में निकाह से पहले दो परिवारों में खूनी झड़प
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
गोपालगंज में निकाह से पहले दो परिवारों में खूनी झड़प
गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज में निकाह से पहले दो परिवारों के बीच जमीन संबंधित पुरानी विवाद को लेकर गुरुवार को खूनी झड़प हो गई. घटना में दोनों तरफ से ईंट और लाठी-डंडे खूब चले, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना मांझा थाने के भवानीगंज गांव की है. आस पास के लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतक महिला की पहचान मुस्ताक अंसारी की पत्नी शायरा खातून के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी.
बिहार में नगर निकाय चुनाव का ऐलान, 9 जून को होगा मतदान
बिहार में नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी गयी है. पटना के मनेर नगर परिषद सहित 31 नगर पालिका क्षेत्रों में 9 जून को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. वही मतों की गिनती 11 जून को सुबह 8 बजे से होगी. 9 मई से 17 मई तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
बेटी कात्यायनी के साथ पटना पहुंचीं राजश्री यादव, राबड़ी देवी भी हैं साथ
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव आज शाम पटना पहुंची. बिटिया के जन्म के बाद गुरुवार को पहली बार कात्यायनी के साथ उनकी मां राजश्री यादव दिल्ली से पटना आई हैं. राबड़ी देवी भी पोती और बहू के साथ पटना पहुंची हैं.
बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, पांच शातिर गिरफ्तार, कई बाइक बरामद
मधेपुरा पुलिस ने शहर में लगातार बढ़ रहे बाईक चोरी की घटना की दिशा में बड़ी तत्परता दिखाते हुए अंतर्जिला स्तर पर बाईक चोर गिरोह के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर गिरोह के सरगना सहित 5 शागिर्दों को धर दबोचा है.
Ngt ने बिहार सरकार पर दो सौ करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना
Ngt ने बिहार सरकार पर दो सौ करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना. सरकार के मुख्य सचिव को कड़ी फटकार लगई है. सीवरेज और सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट मामले पर सुनवाई.
गया में 2529 KG डोडा बरामद, अरवल में 625 कार्टन विदेशी शराब जब्त
बिहार पुलिस की कामयाबी से जुड़ी खबर गया और अरवल से आ रही है. बिहार के गया और अरवल जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. छापेमारी के दौरान गया में 2529 किलो डोडा बरामद किया गया है, वही अरवल में 625 कार्टन विदेशी शराब को पुलिस ने जब्त किया है. बिहार पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है. हालांकि इस कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. जब्त शराब की कीमत 70 लाख रूपये बतायी जा रही है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए