Bihar Breaking News Live: गोवा के मुख्यमंत्री ने बिहार के लोगों से मांगी माफी

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

गोवा के मुख्यमंत्री ने बिहार के लोगों से मांगी माफी

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बिहार के लोगों से माफी मांग ली है. उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़ मड़ोर का पेश किया गया है. उनके बयान से अगर किसी को दुख हुआ है तो वो माफी मांगते हैं. उन्होंने कहा कि उनके कहने का गलत मतलब निकाला गया. वो किसी राज्य या मजदूर के प्रति ऐसी धारना नहीं रखते हैं.

मोस्ट वांटेड रघुनाथ कुर्मी गिरफ्तार 

मोस्ट वांटेड रघुनाथ कुर्मी गिरफ्तार कर लिया गया है. वो वेष बदल कर अपने परिवार से मिलने आया था.

सीतामढ़ी में ट्रक ने ऑटो सवार पांच लोगों को कुचला, लोगों ने ट्रक को फूंक डाला

सीतामढ़ी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां बेकाबू ट्रक ने ऑटो सवार पांच लोगों को कुचल दिया है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने काफी बवाल काटा है. लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. पुलिस को खदेड़ दिया और ट्रक को फूंक डाला है.

जहर को गुड़ समझ खा गये बच्चे, 7 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

कैमूर में गुड़ समझ कर जहर खाने से 7 बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी है. आनन-फानन में सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के देवहलिया की है.

बिहारी को अपराधी बता फंस गये गोवा के सीएम, दर्ज हुआ मुकदमा

बिहारी को अपराधी बता गोवा के सीएम फंस गये हैं. उनके खिलाफ बिहार में मानहानि का मुकदमा दर्ज हुआ है. यह मुकदमा मनीष कुमार नामक व्यक्ति ने किया है.

बकाया पैसे मांगने पर शरीर पर फेंका चाय से भरी केतली

पटना के दीघा इलाके में चाय का बकाया पैसा मांगने पर एक शख्स ने केतली में रखे गर्म चाय को दुकानदार पर फेंक दिया. गर्म चाय शरीर पर फेंके जाने से चाय विक्रेता बुरी तरह झुलस गया. आनन-फानन में चाय विक्रेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पीड़ित दुकानदार का इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola