Bihar Breaking News Live: विरोध के बीच पटना में हुआ भूमि पूजन,12 को आयेंगे बागेश्वर धाम के सरकार
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
ब्राह्मणों के खिलाफ बोलने वालों पर राजद करे कार्रवाई, बोले सुशील मोदी
धीरेंद्र शास्त्री और ब्राह्मणों के खिलाफ बोलने वाले राजद नेताओं पर कार्रवाई करने की मांग बीजेपी नेता सुशील मोदी ने की है. कहा है कि हिम्मत है तो इस्लाम, ईसाई धर्म प्रचारकों पर टिप्पणी करके दिखाए. उन्होंने कहा कि देश को कर्बला बनाने ” की धमकी देने वालों पर राजद चुप क्यों है?
जाति गणना पर पटना हाई कोर्ट में हुई सुनवाई
बिहार में जारी जाति गणना पर पटना हाईकोर्ट में बुधवार को भी होगी सुनवाई, अखिलेश कुमार और अन्य की याचिकाओं पर चीफ जस्टिस के वी चन्द्रन की खंडपीठ कर रही है सुनवाई.
विरोध के बीच पटना में हो गया भूमि पूजन, आ रहे हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री 12 मई को ही पटना आ रहे हैं. 13 से कार्यक्रम है. उनका कार्यक्रम पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ प्रांगण में होगा. यहां मंगलवार (2 मई) को भूमि पूजन भी हो गया. यह मठ प्रांगण पूरे 600 एकड़ में फैला हुआ है. इसमें बाबा के हनुमत कथा प्रवचन के लिए तीन लाख स्क्वायर फीट का पंडाल बनाया जा रहा है. बाबा धीरेंद्र शास्त्री के आगमन एवं उनके सभी कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी बागेश्वर धाम फाउंडेशन के आयोजक अरविंद ठाकुर ने दी.
गिरिराज सिंह ने सम्राट चौधरी को किया सीएम प्रोजेक्ट
भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने सम्राट चौधरी को सीएम प्रोजेक्ट कर दिया है. उन्होंने कहा कि लोग सम्राट चौधरी को पसंद कर रहे हैं. उन्होंने सभा में सम्राट चौधरी के नाम पर नारे भी लगवाये.
मुजफ्फरपुर में पेट्रोल पंप से 3 लाख की लूट
मुजफ्फरपुर में दो बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर हमला बोला और करीब 3 लाख रूपये लूट लिये. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये.
सीएम हेमंत सोरेन से मिले जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह
साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है. एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी के लोग भी इस मुहिम में नीतीश के साथ खड़े हैं. रांची पहुंचे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए