Live Updates

Bihar Breaking News Live: भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद जेल से रिहा

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद जेल से रिहा

भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद जेल से रिहा हो गये हैं. जवाहर प्रसाद राम नवमी के दौरान हुए सांप्रदायिक हिंसा में आरोपित हैं. वो पिछले तीन माह से रोहतास मंडल कारा में बंद थे.

स्कूली की एक बिल्डिंग पर गिरा ठनका, स्कूल की विद्युत लाइन जली

ठाकुरगंज ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली मध्य विद्यालय में बारिश के दौरान अचानक तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दहशत फैल गई. बिजली स्कूल के एक बिल्डिंग पर गिरी, लेकिन किनारे गिरने के कारण ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ. इस बाबत स्कूल के प्रधानाचार्य माधवी कुमारी ने बताया कि बिजली स्कूल के कैंपस में गिरी जिससे एक क्लास रूम की दिवार ढह गई. बिजली गिरने से स्कूल में पड़ी विद्युत लाइन जल गई और इसकी धमक से कई जगह का प्लास्टर उखड़ कर कर दूर जा गिरा. बिजली गिरने की तेज आवाज से सभी बच्चे सहम गए. आवाज सुनकर गांव के लोग स्कूल की ओर दौड़ पड़े. अभिभावक अपने अपने बच्चों को खोजने लगे. हालांकि आकाशीय बिजली गिरने से बच्चे या शिक्षक को कहीं चोट नहीं पहुंची. बताते चले जिले के किसी भी स्कूल में तडित चालित यंत्र नहीं है, जिससे बच्चो सहित शिक्षको के भय व्याप्त है.

बिजली के पोल में बांधकर पिटाई मामले में तीन गिरफ्तार

रामगढ़वा. डीएसपी धीरेन्द्र कुमार व थानाध्यक्ष इन्द्रजीत पासवान के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर थानाक्षेत्र के सकरार गांव में दो सप्ताह पूर्व महिला व उसके कथित प्रेमी को सार्वजनिक रुप से बिजली के पोल में बांधकर पिटाई करने व उनलोगों का बाल मुड़वाने के मामले में पूर्व सरपंच सह पंचायत समिति सदस्या के ससुर अवध पासवान को सोमवार की देर शाम गिरफ्तार किया है. जिन्हें स्वास्थ्य परिक्षण के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. घटना के तत्काल बाद ही पुलिस ने स्थानीय चौकीदार भन्नू गदी के बयान पर प्राथमिकी संख्या 307/23 दर्ज कर पीड़िता के पति शिवशंकर पासवान, बाल काटने वाले नाई हरेन्द्र ठाकुर व ग्रामीण विश्वनाथ पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

जिलों के बदले गये प्रभारी मंत्री, विजय चौधरी को मिला पूर्णिया और नालंदा का जिम्मा

बिहार के कुछ जिलों में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के प्रभारी मंत्री सह अध्यक्ष बदले गये हैं. पूर्णिया और नालंदा के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी बनाए गये हैं. वही वैशाली के प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव को बनाया गया है. जमुई और सीतामढ़ी के अशोक चौधरी, लखीसराय और शेखपुरा के प्रभारी मंत्री शीला कुमारी को बनाया गया है, जबकि रोहतास के प्रभारी मंत्री जयंत राज और किशनगंज के जमा खान प्रभारी मंत्री बने हैं. अन्य जिलों के प्रभारी मंत्री का प्रभार यथावत रहेगा. मंत्रिमंडल सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी की है.

बिजली के करेंट से दो भैंसों की मौत

टनकुप्पा. प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में करेंट की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत हो गयी. भैंस द्वारका गांव निवासी सुरेंद्र यादव एवं बीरेंद्र यादव की थी. भैंस घास चरने के लिए लक्ष्मीपुर गांव के तरफ चली गयीं और इसी दौरान बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से भैंसों की मौत हो गयी.

बाइक व देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी. लखौरा पुलिस ने दुधौली नदी बांध के पास से बाइक सवार एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 35 लीटर देसी शराब बरामद हुआ है. गिरफ्तार शराब तस्कर अमरलाल कुमार दरपा पीपरा का रहने वाला है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया है. छापेमारी में जमादार सुरेश यादव सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Thakurshaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola