Live Updates

Bihar Breaking News: सरकारी सिस्टम से परेशान युवती ने खाया जहर, पीएमसीएच में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News : सिस्टम से परेशान एक युवती ने आज जहर खा लिया. उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. नौबतपुर की रहनेवाली पीड़िता का कहना है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ लेकिन उसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज नहीं हो रही है. थानेदार से एसपी तक उसकी फरियाद नहीं सुन रहे हैं. पढ़ें prabhatkhabar.com

विज्ञापन

सिस्टम से परेशान युवती ने खाया जहर, पीएमसीएच में भर्ती

पटना. सिस्टम से परेशान एक युवती ने आज जहर खा लिया. उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. नौबतपुर की रहनेवाली पीड़िता का कहना है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ, लेकिन उसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज नहीं हो रही है. थानेदार से एसपी तक उसकी फरियाद नहीं सुन रहे हैं. आज वो पटना आयी लेकिन यहां भी उसकी किसी ने फरियाद नहीं सुनी. इसलिए अब वो सिस्टम के आगे हार चुकी है और अब वो जीना नहीं चाहती है.

संतोष कुमार सुमन बने हम के नये अध्यक्ष, जीतनराम मांझी बने संरक्षक

जीतनराम मांझी अब नहीं रहे हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बेटे और बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन को दी गई ये जिम्मेदारी.

इंजीनियर से हथियार के बल पर लूटपाट

समस्तीपुर- उजियारपुर के शंकर चौक इलाके में एटीएम इंजीनियर से हथियार के बल पर लूटपाट, कैश, मोबाइल, और उन्या सामान छीन कर बाइक सवार अपराधी फरार.

सम्राट अशोक की जयंती को राजकीय समारोह का दर्जा

बिहार सरकार ने सम्राट अशोक की जयंती को राजकीय समारोह का दर्जा दिया. चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाई जाएगी सम्राट अशोक की जयंती.

पावापुरी मेडिकल कॉलेज का नाम

नीतीश सरकार ने अब नालंदा जिले के पावापुरी मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने का फैसला किया है. अब इसे वर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी की बजाय भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी के तौर पर जाना जाएगा.

बिहार कैबिनेट की बैठक में 26 एजेंडों पर लगी मुहर

बिहार कैबिनेट की बैठक में 26 एजेंडों पर लगी मुहर. मुख्य पार्षद का प्रत्यक्ष निर्वाचन को हरी झंडी एवं उप मुख्य पार्षद का भी जनता करेगी चुनाव. साथ ही बिहार नगर पालिका संशोधन अधिनियम 2022 के प्रारूप को कैबिनेट की स्वीकृति, नगर निकाय के मुख्य और उप मुख्य पार्षद का भी सीधे होगा चुनाव.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola