Live Updates

Bihar Breaking News Live: बाइक सवार अपराधियों ने दानापुर में युवक को मारी गोली, मौत

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: लोहे का पुल चोरी मामले में बड़ा खुलासा.. पुलिस ने RJD नेता समेत आधा दर्जन लोगों को किया अरेस्ट . बिहार में राजनीतिक हलचल, क्राइम की बड़ी खबरें और मौसम के अलावा अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ

विज्ञापन

बाइक सवार अपराधियों ने दानापुर में युवक को मारी गोली

दानापुर में एक युवक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. युवक वन देवी मंदिर से पूजा कर लौट रहा था. इस घटना के बाद लोग हंगामा कर रहे है.

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे समस्तीपुर. सीएम नीतीश ने बाबा केबल का किया दर्शन. केबल स्थान में बने यात्री आवास का किया उद्घाटन. शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय मौजूद.

लोहे का पुल चोरी मामला: पुलिस ने RJD नेता को किया अरेस्ट

लोहे का पुल चोरी मामले में बड़ा खुलासा.. पुलिस ने RJD नेता समेत आधा दर्जन लोगों को किया अरेस्ट.

मां अंबिका भवानी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ 

सारण . रामनवमी को लेकर सारण जिले के दिघवारा प्रखंड के आमी स्थित मां अंबिका भवानी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और लगभग डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां अंबिका के दरबार में हाजिरी लगाकर अपनी मन्नतों के पूर्ण होने की कामना की.

पटना में दवा दुकानदार पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

पटना के पालीगंज में दवा कारोबारी रविवार की सुबह अपनी दुकान खोलने के लिए पाली बाजार जा रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ कारोबारी को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दुकानदार को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया.

6 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

बेगूसराय- 6 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार. बरौनी GRP ने बरौनी जंक्शन से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola