Bihar Breaking News LIVE: वैशाली में अपराधियों ने पुलिसकर्मी को मारा चाकू, घायल होने के बाद भी पकड़ा
Bihar Breaking News LIVE: वैशाली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. महिला का चेन छीन कर भाग रहे अपरधियों को पुलिस ने पकड़ने के लिए पीछा किया. इस दौरान अपराधियों ने पुलिस को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
केला चोरी के आरोप में युवक की धुनाई
ओपी थाना क्षेत्र के सांवत पंचायत अंतर्गत बखड्डा गांव निवासी अंबिका यादव के केला बगान से रविवार की सुबह 20 दर्जन के लगभग केला चोरी से काटकर ले जाने के दौरान युवक धरा गया. ग्रामीणों द्वारा दबोचे गये युवक की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के रहनेवाले पुलपुल सहनी के पुत्र रामलोचन सहनी के रूप में की गयी है. हालांकि ग्रामीणों के द्वारा परिजनों को सूचना देकर उसे छोड़ दिया. पकड़े जाने पर युवक को चोरी के आरोप में पिटाई किये जाने की भी खबर सामने आ रही है. इधर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह के किसी भी तरह की घटना की सूचना नहीं दी गयी है.
वैशाली में अपराधियो ने पुलिसकर्मी को मारा चाकू
वैशाली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. महिला का चेन छीन कर भाग रहे अपरधियों को पुलिस ने पकड़ने के लिए पीछा किया. इस दौरान अपराधियों ने पुलिस को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल होने के बाद भी पुलिसकर्मी ने अपराधी को पकड़ लिया.
लावारिस स्थिति में चावल लोड ट्रैक्टर बरामद
मोहनिया शहर. थाना क्षेत्र के गौरा-चौरसिया पथ पर शुक्रवार की देर रात पुलिस ने एक लावारिस स्थिति में चावल लोड ट्रैक्टर को बरामद किया है. उसे जब्त कर थाना लाया गया है. ट्रैक्टर पर लोड चावल का बोरा पीडीएस का है. इसके बाद इसकी सूचना एसडीओ को दी गयी.
बिल्डर की पत्नी ने छह लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी
पटना. राजीवनगर थाना के गांधी नगर स्थित जगदीप मेंशन अपार्टमेंट में घुसकर कार में तोड़फोड़ के मामले में बिल्डर राज चौहान की पत्नी मिष्टी उर्फ ज्योति सिंह ने छह लोगों के खिलाफ रंगदारी व तोड़फोड़ का केस दर्ज कराया है. जिन लोगों पर ज्योति ने प्राथमिकी दर्ज कराया है उनमें दक्ष नारायण सिंह, धीरज सिंह, शैलेश कुमार सिंह, नीलमणी सिंह, संजय सिंह और भोला सिंह शामिल है.
शराब पीते चार धराये, जुर्माना देकर छूटे
मुजफ्फरपुर. शराब पीने के मामले में चार लोगों को अलग-अलग केस में पकड़ा गया. शनिवार को उन्हें उत्पाद कोर्ट नम्बर -2के जज संजय कुमार के सामने पेश किया गया. चार आरोपितों से तीन-तीन हजार जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया.
ओवर लोडेड बालू की ढुलाई के खिलाफ कार्रवाई, 11 ट्रक जब्त
जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है. ओवर लोडेड बालू की ढुलाई के खिलाफ कार्रवाई की गयी. इस दौरान 11 ट्रक को जब्त किया गया. वहीं, अन्य वाहनों से जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया. इस दौरान कुल 8 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया. जमुई के कटौना बालू घाट पर DTO और SDO ने यह कार्रवाई की है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए