Bihar Breaking News LIVE: अररिया में परमान नदी में डूबने से 3 युवती की मौत, पटना सिटी में पथराव
Bihar Breaking News LIVE: समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुबन में शराब पीते जिला पार्षद समेत तीन लोग गिरफ्तार है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
युवक ने गोली मार की आत्महत्या
बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव में युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस घटनास्थल पर पहुँच मामले की जांच में जूट गई है. आपसी कलह में आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है.
अररिया में परमान नदी में डूबने से 3 युवती की मौत
अररिया के बैरगाछी के रामपुर मोहनपुर गांव में परमान नदी में डूबने से 3 युवती की मौत हो गई. नदी पार करने के दौरान हुआ हादसा. मौत की इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है.
पटना में मारपीट के दौरान पथराव और फायरिंग से मची अफरा-तफरी
पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के रिकाबगंज मुहल्ला में शनिवार को दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. देखते-देखते ही पथराव और फायरिंग होने लगी. इस दौरान एक पक्ष की ओर से तीन लोगों के जख्मी होने की बात कही जा रही है. इसमें दो लोग के पैर में गोली लगने की बात बतायी जा रही है. इस मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार का कहना है कि मारपीट व पथराव की घटना हुई है. फायरिंग के मामले में जांच पड़ताल की जा रही है. जख्मी के बयान के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा.
छात्राओं के समर्थन में वामदल संगठन का PMCH में प्रदर्शन
पटना पीएमसीएच में वामदल संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहा है. GNM छात्राओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है. वामदल संगठन ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.
समस्तीपुर में शराब पीते जिला पार्षद समेत तीन गिरफ्तार
समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुबन में शराब पीते जिला पार्षद समेत तीन लोग गिरफ्तार है. यह कार्रवाई उत्पाद विभाग की टीम ने की है.
पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास
मुजफ्फरपुर जिला जज मनोज कुमार सिन्हा ने हत्या के आरोपी पति व गायघाट थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सुरा निवासी सुबोध राय को आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी है. 27 अप्रैल को जिला जज ने दोषी करार दिया था. शुक्रवार को सजा सुनायी गयी. बता दें कि 2017 में गायघाट थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सुरा गांव में हुए विवाद में पति सुबोध राय ने पत्नी कृष्णा देवी की हत्या ईंट से मारकर कर दी थी. इसके बाद पुत्र ऋषि कुमार के बयान पर गायघाट पुलिस ने हत्या के आरोपी पति सुबोध राय के विरुद्ध गायघाट थाना में कांड दर्ज किया गया था. पुलिस को दिये बयान में ऋषि ने बताया था कि 21 मई 2017 की सुबह मेरे पिता सुबोध राय एवं मां कृष्णा देवी के बीच बकझक हुई.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए