Bihar Breaking News LIVE: जदयू की बैठक में कई अहम प्रस्ताव हुए पास, लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति
Bihar Breaking News LIVE: बेगूसराय में बदमाशों ने सरपंच के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इस दौरान गोली लगने से सरपंच के एक बेटे की मौत हो गयी. दूसरा बेटा भी गंभीर रूप से घायल है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
RJD विधायक अनिल सहनी को LTC घोटाले में सजा
एलटीसी घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को बड़ा फैसला सुनाया. कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सदस्य और मौजूदा आरजेडी विधायक अनिल कुमार सहनी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने दोनों को देश छोड़ने पर भी रोक लगाई है.
जदयू की बैठक में कई अहम प्रस्ताव हुए पास
जदयू की राज्य कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक शनिवार को पटना स्थित राज्य मुख्यालय में हुई. बैठक में 50 लाख नए सदस्यों को जोड़ने और लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 50 सीटों पर रोकने को लेकर मंथन किया गया.
जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बोले नीतीश कुमार
जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सीएम नीतीश कुमार नेगृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर क���र्यकर्ताओं को सचेत किया है. उन्होंने कहा कि अगले दो साल तक सचेत रहने की जरूरत है.
सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र पर साधा निशाना
मणिपुर में JDU को तोड़ने के मामले को लकेर सीएम नीतीश कुमार ने कहा ‘यह कौन सा स्वभाव है सभी देख रहे हैं’, एक नए ढंग का काम किया जा रहा है, ‘यह संवैधानिक काम है क्या, ‘2024 में जनता सब बताने का काम करेगी’
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
बिहार के दर्जनभर जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सीमांचल के सभी जिलों में झमाझम बारिश हुई. पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में भी अलर्ट जारी है. सीवान, गोपालगंज, मुंगेर, लखीसराय, नवादा, शेखपुरा, जुमई में ऑरेंज अलर्ट जारी है.
समस्तीपुर में अपराधियों ने मारी गोली
समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. मेकेनिक को अपराधियों ने गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि बाइक सबार अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की है. घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गये. घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. यह घटना हसनपुर थाना के बाढ़ शिवतर गाछी की है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए