Bihar Breaking News Live: पटना में बीते 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 16 CM की बढ़ोतरी हुई, अलर्ट जारी
Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
किशनगंज में चोरी के आरोप में भीड़ ने मामा-भांजे की पीट-पीटकर हत्या की
किशनगंज में चोरी करने के आरोप में मामा-भांजा को पकड़ा लिया. भीड़ ने दोनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इधर मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. पुलिस ने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
नवादा में मिट्टी से दबकर मजदूर की हुई मौत
नवादा में सड़क निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की मिट्टी में दबकर मौत हो गई है. यह हादसा सदभावना चौक के पास हुई है. इधर मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुहंचकर पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को मिट्टी से बाहर निकाल पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया है.
BJP MLC नवल किशोर यादव बोले- ‘2034 तक पीएम पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं’
बीजेपी के वरीय नेता नवल किशोर यादव ने जदयू पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 2034 तक पीएम पद के लिए कोई वैकेंसी ही नहीं है.
शेखपुरा में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
शेखपुरा में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना हथियामा ओपी के भीखमपुर की है. हालांकि महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है.
सफाईकर्मियों की हड़ताल का आज तीसरा दिन
बिहार के नगर निकायों में सफाई व्यवस्था आज रविवार को भी बाधित रही. बता दें कि पटना नगर निगम सहित सभी नगर निकायों के कर्मचारी बीते शनिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल चले गए थे. हालांकि पटना में हड़ताल का सफाई व्यवस्था पर आंशिक असर दिखा.
समस्तीपुर में बीजेपी नेता की हत्या पर बवाल
समस्तीपुर में बीजेपी नेता रघुवीर स्वर्णकार की हत्या पर बवाल जारी है. अहले सुबह आक्रेशित लोगों ने सड़क पर उतर कर एसपी और थानेदार को हटाने की मांग की है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए