ePaper
Live Updates

Bihar Breaking News : पटना हाइकोर्ट में अब अलग से होगी जमानत मामले की सुनवाई

Updated at : 24 Apr 2022 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News : पटना हाइकोर्ट में अब अलग से होगी जमानत मामले की सुनवाई

Bihar Breaking News : पटना हाइकोर्ट ने जमानत की लंबित मामलों को देखते हुए एक सराहनीय पहल की है. जमानत के मुकदमों की सुनवाई के लिए पटना हाई कोर्ट में हर रोज न्यायाधीश आधा घंटा अलग से कोर्ट में सुनवाई करेंगे. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:32 PM. 24 Apr 229:32 PM. 24 Apr

रेल मंत्री को लिखा पत्र

पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, PM मोदी से कोसी रेल पुल पर परिचालन का लोकार्पण कराने की अपील.

9:32 PM. 24 Apr 229:32 PM. 24 Apr

मुखिया के बेटे को हाथ में मारी गोली

सासाराम के शिवसागर में मुखिया के बेटे को हाथ में मारी गोली आपसी विवाद में गोली मारने की आशंका किरहिन्डी के मुखिया अंगद सिंह का बेटा है राकेश.

7:11 PM. 24 Apr 227:11 PM. 24 Apr

छपरा में 3 लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत

छपरा में 3 लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत, शराब पीने से मौत की आशंका.

7:11 PM. 24 Apr 227:11 PM. 24 Apr

दर्जनों अभ्यर्थी हुए घायल

पटना में अनियंत्रित सवारी गाड़ी के पलटने से दर्जनों अभ्यर्थी हुए घायल, गर्दनीबाग से दारोगा मेंस की परीक्षा देकर लौट रहे थे सभी.

7:11 PM. 24 Apr 227:11 PM. 24 Apr

बिहार में कोरोना के 4 नये केस मिले

बिहार में कोरोना के 4 नये केस मिले. पटना में 2 और बक्सर-नवादा में 1-1 नये केस मिला. राज्य में कोरोना के 16 एक्टिव मामले मौजूद.

7:11 PM. 24 Apr 227:11 PM. 24 Apr

पटना हाइकोर्ट में अलग से होगी जमानत मामले की सुनवाई

Bihar Breaking News : पटना हाइकोर्ट में अब अलग से होगी जमानत मामले की सुनवाई

पटना हाइकोर्ट ने जमानत की लंबित मामलों को देखते हुए एक सराहनीय पहल की है. जमानत के मुकदमों की सुनवाई के लिए पटना हाई कोर्ट में हर रोज न्यायाधीश आधा घंटा अलग से कोर्ट में सुनवाई करेंगे. पटना हाईकोर्ट कल से आधे घंटे अतिरिक्त समय में इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी 4.15 से 4.45 तक कोर्ट आधा घंटा अलग से सुनवाई करेगा.

7:11 PM. 24 Apr 227:11 PM. 24 Apr

टम्टा को रिटनिंग ऑफिसर बनाया

बिहार कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के लिए सांसद प्रदीप टम्टा को रिटनिंग ऑफिसर बनाया गया

7:11 PM. 24 Apr 227:11 PM. 24 Apr

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

नालंदा- सड़क दुर्घटना में महिला की मौत. सिलाव थाना के नरहर विगहा की घटना.

5:23 PM. 24 Apr 225:23 PM. 24 Apr

खगड़िया में दो गुटों के बीच फायरिंग

खगड़िया के दियारा क्षेत्र मेंं गेहूं काटने को लेकर दो गुटों में चलीं दर्जनों राउंड गोलियां, फायरिंग से लोगों के बीच दहशत. बताया जा रहा है की आठ-दस की संख्या में हथियारबंद बदमाश खेत में पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

5:23 PM. 24 Apr 225:23 PM. 24 Apr

बक्सर में हर्ष फायरिंग में पति-पत्नी को लगी गोली

बक्सर के कृष्णा ब्रह्म थाना के दिया ढ़काइच गांव में हर्ष फायरिंग में पति-पत्नी को लगी गोली जिससे वो दोनों घायल हो गए. दोनों घायल निजी अस्पताल में इलाजरत है, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

5:23 PM. 24 Apr 225:23 PM. 24 Apr

आर्म्स दुकान के मालिक ने की आत्महत्या

वैशाली के सोनपुर में अंग्रेजी बाजार स्थित आर्म्स दुकान के मालिक गुडू सिंह ने अपने घर के कमरे में गोली मारकर कर ली आत्महत्या.

5:23 PM. 24 Apr 225:23 PM. 24 Apr

पीएम बिहार की छह पंचायतों को करेंगे सम्मानित

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मेादी जम्मू -कश्मीर से संबोधित करेंगे. पीएम बिहार की छह पंचायतों को सम्मानित करेंगे. प्रदेश के खाते में कुल 12 पुरस्कार आये हैं. दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार से जिप व पंचायत समिति भी सम्मानित होंगे.

5:23 PM. 24 Apr 225:23 PM. 24 Apr

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, पछुआ हवा के कारण कई हिस्सों में भीषम गर्मी. सामान्य से 4 डिग्री ऊपर गया तापमान, कई जिलों लू व हीटवेब की संभावना. पटना, बक्सर, औरंगाबाद, नवादा रहेगा प्रभावित.

5:23 PM. 24 Apr 225:23 PM. 24 Apr

दांत काटकर पत्नी ने की पति की हत्या

रोहतास में पत्नी ने दांत काटकर पति की हत्या कर दी है. गले की नस काटने से पति की मौत हुई. पत्नी मौके से फरार. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

10:49 AM. 24 Apr 2210:49 AM. 24 Apr

दो जगहों पर ऑटो पलटने से एक की मौत, 11 घायल

गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर ऑटो पलटने से एक दर्जन लोग घायल हो गये. इनमें एक की मौत हो गयी. बहेरा मोड़ के पास ऑटो पलटने से औरंगाबाद जिला के देव थाना क्षेत्र के नारायण पुर टोला बारा की नीतू देवी, खुशबू, चिंता सुनैना और वैजयंती आदि घायल हैं.

10:20 AM. 24 Apr 2210:20 AM. 24 Apr

मधेपुरा में पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में मिली लाश

मधेपुरा सदर अनुमंडल के गम्हरिया थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में मिली लाश. पत्नी का घर में तो पति का घर से 1 किलोमीटर दूर नहर किनारे मिली लाश.

10:01 AM. 24 Apr 2210:01 AM. 24 Apr

एटीएम में फंसा कार्ड, 48 हजार रुपये उड़ाये

गया के कोंच थाने के मुड़ेरा गांव के रहनेवाले राजेंद्र शर्मा के बेटे चंदन भारद्वाज को साइबर अपराधियों ने निशाना बना कर उनके बैंक खाते से 48,400 रुपये की अवैध निकासी कर ली. इस मामले को लेकर पीड़ित चंदन भारद्वाज ने शुक्रवार को रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

10:01 AM. 24 Apr 2210:01 AM. 24 Apr

बदमाशों ने बाइक सवार महिला के गले से चेन छीनी

दानापुर के आरकेपूरम मोड़ के पास शनिवार को सरेशाम बाइक सवार बदमाशों ने बाइक सवार महिला के गले से सोने के चेन छीना कर फरार हो गया. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. पीड़िता जानकी देवी ने थाने में मामला दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

10:01 AM. 24 Apr 2210:01 AM. 24 Apr

औरंगाबाद में गया के मोबाइल चेकर की गोली मारकर हत्या

औरंगाबाद कार्यालय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यारी गांव के समीप स्कार्पियो सवार अपराधियों ने मोबाइल कंपनी में काम करने वाले गया के कोच निवासी प्रवीण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना रविवार की अहले सुबह यारी -देव रोड में घटी है. घटना के बाद सूचना पर पहुंचे परिजनों के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया. शव उठाने गई पुलिस को आक्रोशितों ने रोक दिया. पुलिस- पब्लिक के बीच हल्की झड़प भी हुई. घटना की सूचना पर एसडीपीओ गौतम शरण ओमी मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार देव थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे दल बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

10:01 AM. 24 Apr 2210:01 AM. 24 Apr

पटना के नौबतपुर में आज पांच घंटे गुल रहेगी बिजली

पटना के नौबतपुर में बिजली लाइनों का आवश्यक रखरखाव करने के कारण नौबतपुर बाजार और आसपास के कई इलाकों में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी. यह जानकारी सहायक अभियंता प्रदीप कुमार राय ने दी. प्रदीप कुमार राय ने बताया कि ट्रांसमिशन लाइन 132 केवीए गोरैला से इरेक्शन का कार्य होना है. इसके कारण आदमपुर, खजुरी और जैतीपुर फीडर से मिलने वाला बिजली सप्लाइ बंद रहेगी.

8:52 AM. 24 Apr 228:52 AM. 24 Apr

पटना में कार पुल के नीचे गिरी, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

पटना सिटी के दीदारगंज से नूरसराय जा रही क्रेटा कार होरिल बीघा ओवरब्रिज के समीप अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलट गयी. हादसे में एक परिवार के दंपती बच्चे व चालक समेत पांच लोग घायल हो गये. घायलों में एक की स्थिति गंभीर बतायी जाती है. वहीं कार क्षतिग्रस्त हो गयी. पटना सिटी के दीदारगंज निवासी तोताराम का पुत्र राहुल कुमार पत्नी बच्चों के साथ किराये के क्रेटा गाड़ी से नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव परिजन के पास जा रहे थे. हादसे में राहुल कुमार (30वर्ष), उसकी पत्नी जूली देवी(28वर्ष), बच्ची ज्योति कुमारी(4वर्ष) और एक बच्चा व चालक सन्नी कुमार समेत पांच लोग घायल हो गये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola