Live Updates

Bihar Breaking News: मगध विवि के फाइनेंस अफसर ने दिया इस्तीफा, प्रेम शंकर सिंह को मिला अतिरिक्त प्रभार

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News: मगध विश्वविद्यालय के फाइनेंस अफसर सत्य रतन प्रसाद ने इस्तीफा दिया है. राज्यपाल ने उनके इस्तीफा मंजूर कर लिया है. राजभवन ने एमएमएच अरेबिक एंड पर्सियन यूनिवर्सिटी के फाइनेंस अफसर प्रेम शंकर सिंह पंकज को सौंप दिया है. राजभवन ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है.

विज्ञापन

मगध विवि के फाइनेंस अफसर ने दिया इस्तीफा

मगध विश्वविद्यालय के फाइनेंस अफसर सत्य रतन प्रसाद ने इस्तीफा दिया है. राज्यपाल ने उनके इस्तीफा मंजूर कर लिया है. राजभवन ने सत्य रतन प्रसाद की जगह एमएमएच अरेबिक एंड पर्सियन यूनिवर्सिटी के फाइनेंस अफसर प्रेम शंकर सिंह पंकज को सौंप दिया है. राजभवन ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है.

युवक की गला घोंटकर हत्या

मैरवा. थाना क्षेत्र के बरासो गांव के वृंदावन मुहल्ले में प्रेम प्रसंग में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर अपराधियों ने शव को जामुन के पेड़ के नीचे रख दिया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के श्रीनगर के रामाशंकर पासवान के पुत्र 25 वर्षीय नीरज पासवान के रूप में हुई. पुलिस ने घटनास्थल से दो मोबाइल और मृतक के पॉकेट से बाइक की चाबी बरामद की है. इस मामले में पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिसमें तीन नाबालिग लड़कियां और दो महिलाएं हैं.

केला कारोबारी की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय- केला कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सिंघौल ओपी क्षेत्र के फतेहपुर चौक के पास अपराधियों ने मारी गोली

एक लाख 60 हजार की लूट

किशनगंज- सीएसपी संचालक से एक लाख 60 हजार की लूट बैंक से पैसे निकालकर जा रहे थे बाजार ठाकुरगंज बाजार की घटना

नीतीश कुमार पहुंचे राबड़ी आवास, लालू परिवार ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इफ्तार में शामिल होने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के घर पहुंचे. राबड़ी आवास पर लालू परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया.

शाहनवाज, अवधेश पहुंचे राबड़ी आवास, नीतीश कुमार का इंतजार

राबड़ी देवी के निमंत्रण पर मंत्री शाहनवाज हुसैन और विधान परिषद के सभापति अवधेश ना सिंह राबड़ी आवास पहुंच गये हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने का सबको इंतजार है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola