Live Updates

Bihar Breaking News LIVE: बेगूसराय में धारदार हथियार से काट कर किसान को किया घायल

Updated at : 21 Aug 2022 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News LIVE: बेगूसराय में धारदार हथियार से काट कर किसान को किया घायल

Bihar Breaking News LIVE: बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गयी है. जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
6:17 PM. 21 Aug 226:17 PM. 21 Aug

पांच लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

बड़हरिया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में शनिवार की रात में छापेमारी कर पांच लीटर देशी शराब के साथ शराब के धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने धंधेबाज के खिलाफ मामला दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया.

6:17 PM. 21 Aug 226:17 PM. 21 Aug

धारदार हथियार से काट कर किसान को किया घायल

बेगूसराय के छौड़ाही ओपी थाना क्षेत्र के सिंहमा पंचायत अंतर्गत रामपुर कचहरी गांव के गिरी टोला में धारदार हथियार से वार कर दरवाजे पर सो रहे एक किसान को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. पुलिस घटना की तफ्तीश करने में जुट गयी है.

6:17 PM. 21 Aug 226:17 PM. 21 Aug

गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला, एएसआई समेत दो जवान घायल

गोपालगंज में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला की गयी है. जिसमें एएसआई समेत दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये है. पुलिस ने आरोपी महातम यादव को गिरफ्तार कर लिया है. घायल एएसआई और दो पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

6:17 PM. 21 Aug 226:17 PM. 21 Aug

बेगूसराय में ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है. इस दौरान ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर हो गयी है. हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है. वहीं, आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. यह घटना बेगूसराय के बछवारा के रानी गांव के NH-28 की बतायी जा रही है.

6:17 PM. 21 Aug 226:17 PM. 21 Aug

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा का बयान

पटना. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि कैबिनेट में किसे जगह मिलेगी यह अभी तय नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को व्यक्तिगत लाभ से उपर उठकर सोचने की जरूरत है. सिर्फ मंत्रिमंडल में शामिल होने की बात नहीं सोंचे. राज्य में काम कैसे हो इस पर काम करने की जरूरत है.

6:17 PM. 21 Aug 226:17 PM. 21 Aug

बेगूसराय से फर्जी शिक्षक गिरफ्तार

बेगूसराय से फर्जी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह शिक्षक समस्तीपुर के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत था.

6:17 PM. 21 Aug 226:17 PM. 21 Aug

रिश्ते के नाना ने पिस्टल का भय दिखाकर छात्रा का किया अपहरण

पटना कोलवाली थाने के बुद्ध मार्ग पुराने म्यूजियम के सामने से दिनदहाड़े रिश्ते में नाना ने अपने साथियों के साथ दसवीं की छात्रा का पिस्टल के बल पर अपहरण कर लिया और जेपी सेतु इलाके में दुष्कर्म करने का प्रयास किया. इस दौरान छात्रा को गंगा नदी में भी फेंकने की धमकी दी. हालांकि छात्रा किसी तरह से बचकर निकल गयी.

6:17 PM. 21 Aug 226:17 PM. 21 Aug

पटना जंक्शन पर ट्रेन से 50 लीटर शराब बरामद 

पटना जंक्शन पर चेकिंग में दो ट्रेन से 50 लीटर शराब बरामद हुई. जीआरपी ने ट्रेन की एक बोगी के शौचालय से यह शराब बरामद की है. वहीं मगध एक्सप्रेस के बोगी नंबर चार के शौचालय से भी शराब की बोतलें मिली है.

6:17 PM. 21 Aug 226:17 PM. 21 Aug

अवैध बालू खनन के दौरान गंगा में डूबी नाव, कई मजदूर लापता

पटना स्थित मनेर से बड़ी खबर सामने आ रही है. मनेर गंगा नदी में बालू खनन करने के दौरान एक नाव डूब गयी. जिससे नाव पर सवार कई लापता हो गये है. बताया जा रहा है कि नाव पर अवैध बालू लदा हुआ था. लापता मजदूरों को खोजने के लिए NDRF को बुलाने की मांग की जा रही है.

6:17 PM. 21 Aug 226:17 PM. 21 Aug

बेगूसराय में शराब लदा मिनी ट्रक बरामद

बेगूसराय में उत्पाद विभाग की टीम ने शराब से लदा मिनी ट्रक को बरामद किया है. शराब की बोतलें चावल के बोरे में छुपाई गई थी. यह घटना बेगूसराय के बछवाड़ा थाना के रानीगांव की बतायी जा रही है.

6:17 PM. 21 Aug 226:17 PM. 21 Aug

वैशाली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गयी है. जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. सभी घायलों को भगवानपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया. यह घटना NH-22 के भगवानपुर की है. बस बटना से बेतिया जा रही थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola