Bihar Breaking News Live: स्वास्थ्य विभाग में 35 हज़ार पदों पर होगी बहाली, तेजस्वी यादव ने बनाया प्लान
Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ता��ा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बार नीतीश कैबिनेट की बैठक
कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बार नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में तेजस्वी यादव समेत जदयू, राजद और कांग्रेस के वरीय नेता मौजूद रहे. बैठक में आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की गई.
स्वास्थ्य विभाग में 35 हज़ार पदों पर होगी बहाली
स्वास्थ्य विभाग की कामन हाथ में लेते ही तेजस्वी यादव एक्शन मोड में आ गए हैं. उन्होंने स्वास्थय विभाग के अधिकारियों के साथ नौकरी को लेकर एक अहम बैठक की. बैठक में विभाग के अधिकारियों ने उन्हें रिक्त पदों के बारे में जानकारी दी. मिली जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग में फरवरी तक 35 हज़ार पदों पर बहाली होगी. भर्ती बिहार तकनिकी सेवा आयोग के जरिए कराई जाएगी.
आज ही हो जाएगी विभागों की घोषणा, सीएम ने किया ऐलान
शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि थोड़ी देर में हर किसी के विभाग की भी घोषणा हो जाएगी. बता दें कि बिहार मंत्री मंडल विस्तार में 11 जदयू, 16 राजद, दो कांग्रेस और एक हम विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली.
31 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम खत्म
बिहार मंत्री मंडल विस्तार में 11 जदयू, 16 राजद, दो कांग्रेस और एक हम विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली. राजभवन में राज्यपाल फागु चौहान के आदेश से राष्ट्रगान के साथ बिहार मंत्री मंडल का विस्तार कार्यक्रम खत्म हो गया. इसमें 31 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली.
मदन सहनी, संजय झा, संतोष सुमन, ललित यादव और कुमार संजीव ने मंत्री पद की शपथ ली
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राजभवन पहुंच चुके हैं. मदन सहनी, संजय झा, संतोष सुमन, ललित यादव और कुमार संजीव ने मंत्री पद की शपथ ली .वहीं, तेज प्रताप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पांव छूकर आशीर्वाद लिया.
शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में तैयारी शुरू, जगह-जगह पर लगाए गए सुरक्षाकर्मी
पटना में शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में तैयारी शुरू हो गई है. जगह-जगह सुरक्षाकर्मी लगाए गए. नगर निगम ने सफाई की है. बता दें कि महागठबंधन सरकार में आज मंत्रिमंडल का विस्तार होना है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए