Live Updates

Bihar Breaking News Live : कुढ़नी विधानसभा से VIP ने नीलाभ कुमार को पार्टी का प्रत्याशी बनाया

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति से जुड़ी खबरें हो या अपराध जगत के समाचार, शिक्षा क्षेत्र से न्यूज हो या फिर कॅरियर से जुड़ी सूचनाएं.. हर खबर समय पर, बिना देर अपडेट. हर तरह की अपडेट करते हैं हम सबसे पहले. नीतीश कुमार की बातें हों, या तेजस्वी के बयान, सुशील मोदी के आरोप हों या जीतनराम मांझी या चिराग पासवान..हर घटना दुर्घटना की यहां सबसे पहले जानकारी. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ..

विज्ञापन

कुढ़नी विधानसभा से VIP ने निलाभ कुमार को पार्टी का प्रत्याशी बनाया

मुकेश सहनी ने भूमिहार जाति के नीलाभ कुमार को मैदान में उतार कर कुढ़नी के मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है. भूमिहार बहुल कुढ़नी में नीलाभ के आने के बाद बीजेपी और महागठबंधन की टेंशन बढ़ गयी है.

शिवपुरी इलाके में स्थित एक मकान में लगी भीषण आग

पटना के शिवपुरी इलाके में स्थित एक मकान में भीषण आग लगने की सूचना मिली है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर टीम को दे दी है.

भागलपुर सेंट्रल जेल कैदी कोर्ट में पेशी के दौरान हुआ फरार 

भागलपुर सेंट्रल जेल का कैदी कोर्ट में पेशी के दौरान फरार हो गया. फरार कैदी की पहचान नितेश कुमार के रूप में हुई है. कैदी को पकड़ने के लिए आदमपुर पुलिस तलाशी अभियान चला रही है.

खगड़िया के अंगनबाड़ी केंद्र में जहरीली दवाई खाने के एक बच्ची की मौत

खगड़िया में गोगरी थाना के राटन आंगनबाड़ी केंद्र में भूलवश बच्चियों ने जहरीली दवाई का सेवन कर लिया. घटना में एक बच्ची की मौत हो गयी. जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही ही है.

नीतीश कैबिनेट ने जातीय जनगणना की समय सीमा बढ़ाई

नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है. सरकार ने जातीय जनगणना की समय सीमा को बढ़ा दिया है. पहले जातीय जनगणना अगले साल यानी फरवरी 2023 तक पूरी करा लेनी थी, लेकिन अब इसे 2 महीने आगे बढ़ाया गया है. यानी नीतीश सरकार अब मई 2023 तक जातीय जनगणना कराएगी.

कोर्ट में सरेंडर करने आया अभियुक्त फरार

रोहतास-कोर्ट में सरेंडर करने आया अभियुक्त फरार. सासाराम कोर्ट परिसर में चकमा देकर भागा. गैर जमानती वारंट जारी न्यायिक हिरासत से फरार हो गया. कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola