बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

BPSC Teacher Admit Card 2023 Released : बिहार शिक्षक हॉल टिकट bpsc.bih.nic.in पर जारी किया गया है. एडमिट कार्ड कहां, कैसे डानलोड करें, परीक्षा कब होगी ? समेत जानें इस परीक्षा से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स.
BPSC Teacher Admit Card 2023 Released : बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी शिक्षक एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, वे बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से हॉल टिकट या एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड वेबसाइट पर 20 अगस्त 2023 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा.
बीपीएससी स्कूल शिक्षक भर्ती 2023 परीक्षा 24 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा केंद्र का विवरण 21 अगस्त, 2023 से उपलब्ध होगा.
पंजीकरण प्रक्रिया 15 जून को शुरू हुई और 12 जुलाई, 2023 को समाप्त हुई थी. यह भर्ती अभियान संगठन में शिक्षकों की 1,70,461 रिक्तियों को भरेगा.
-
बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
-
होम पेज पर उपलब्ध बीपीएससी शिक्षक एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें.
-
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
-
एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें.
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
BPSC Teacher Admit Card 2023 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
bpsc.bih.nic.in
onlinebpsc.bihar.gov.in
BPSC शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार शामिल है.
बीपीएससी ने कहा कि परीक्षा समाप्त होने के बाद, परीक्षा स्थल छोड़ने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि ओएमआर शीट ठीक से सील कर दी गई हैं.
बीपीएससी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक शिफ्ट के एडमिट कार्ड की एक्स्ट्रा कॉपी लानी होंगी और इसे इन्वेस्टिगेटर को जमा करना होगा.
एडमिट कार्ड से पहले, BPSC ने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना प्रकाशित की है. नोटिस पढ़ने के लिए यहां दिये गये लिंक पर क्लिक करें.
Bihar Teacher recruitment exam notice
Also Read: वर्चुअल इंटरव्यू को सफल बनायेगी प्री-प्लानिंग, जानें कौन सी महत्वूपर्ण बातों का ध्यान रखना है जरूरी
Also Read: स्टील इंडस्ट्री में दें भविष्य को मजबूती, यहां से करें ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स
Also Read: Admission Alert: डीयू से डिस्टेंस में एमबीए करने का मौका, जानें इस हफ्ते कहां कौन से कोर्स के लिए अप्लाई करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




