बिहार: गया में मां-बेटी का शव बरामद, ऑनर किलिंग में हत्या की आशंका

Bihar News: बिहार के गया में शनिवार को एक साथ दो शव बरामद किया गया है. आपको बता दें कि मां और बेटी का शव बरामद किया गया है. मामला जिले के आंती थाना अंतर्गत तिनेरी गांव का है. खेत से यह दोनों शव बरामद किया गया है. ग्रामीणों ने शव को सबसे पहले देखा था.
Bihar News: बिहार के गया में शनिवार को एक साथ दो शव बरामद किया गया है. आपको बता दें कि मां और बेटी का शव बरामद किया गया है. मामला जिले के आंती थाना अंतर्गत तिनेरी गांव का है. खेत से यह दोनों शव बरामद किया गया है. ग्रामीणों ने शव को सबसे पहले देखा था. इसके बाद इन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया है. हालांकि, अभी तक दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है. लेकिन पुलिस की ओर से आशंका जताई जा रही है कि प्रथम दृश्या से दोनों मां-बेटी लग रही है. यह भी आशंका जताई जा रही है कि ऑनर किलिंग में इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. आंती के थानाध्यक्ष अजय कुमार ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि शव मिलने की जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया.
Also Read: बिहार: शेखपुरा में छापेमारी करने गयी पुलिस पर टूट पड़े शराब के धंधेबाज, पत्थर व लाठी से पीटकर किया जख्मी
आंती के थानाध्यक्ष अजय कुमार ने यह भी जानकारी दी है कि अभी तक शवों की पहचान नहीं हो सकी है. ग्रामीणों के अनुसार जब वह खेत की ओर जा रहे थे, तो उन्होंने शवों को देखा था. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस के अनुसार प्रथम दृश्या से यह मां और बेटी का शव प्रतीत हो रहा है. उन्होंने ऑनर किलिंग में हत्या की आशंका भी जताई है. वहीं मामले की जांच लगातार की जा रही है. पुलिस की जांच के बाद घटना का खुलासा होगा.
Published By: Sakshi Shiva
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




