Bihar Board 12th Result 2023 Live: दूध बेचनेवाले की बेटी टॉपर, ऑटो ड्राइवर का बेटा बना सेकेंड टॉपर
Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates in Hindi: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा 12वीं के बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया जाने वाला है. बोर्ड के द्वारा साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा का आयोजन 01 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक किया गया था. इस बार बिहार में करीब 13.18 लाख बच्चों ने इंटर की परीक्षा दी थी. परीक्षा का आयोजन राज्यभर के 1464 केंद्रों पर आयोजित किया गया था. बोर्ड के द्वारा 12वीं के छात्रों को 06 मार्च तक ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों पर आपत्ति दर्ज कराने का वक्त दिया गया था. बिहार बोर्ड के द्वारा कॉपी चेकिंग का काम लगभग खत्म कर लिया गया है. ऐसे में अब परिणाम का इंतजार है.
दूध बेचनेवाले की बेटी टॉपर, ऑटो ड्राइवर का बेटा बना सेकेंड टॉपर
खगड़िया जिले के नगर पंचायत मनासी मटिहानी की बेटी आयुषी नंदन को साइंस संकाय में 500 में से 474 अंक प्राप्त हुआ है. आयुषी ने 94.8 फीसदी अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है. आयुषी नंदन आर लाल कालेज खगड़िया की छात्रा हैं. आयुषी के पिता श्रवेश कुमार सुमन उर्फ विकास कुमार दूध कारोबार के साथ खेती करते हैं. वहीं औरंगाबाद जिले के दाउदनगर निवासी शुभम इंटरमीडिएट की साइंस की परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. शुभम चौरसिया के पिता ऑटो ड्राइवर हैं. इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में शुभम को 472 यानी 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं.
Bihar Board 12th Topper: ऑटो ड्राइवर का बेटा बना सेकेंड टॉपर, जानें मैट्रिक में कितना प्रतिशत मिला था नंबर…
विज्ञान संकाय में खगड़िया की आयुषी नंदन ने टॉप किया
विज्ञान संकाय में खगड़िया की आयुषी नंदन ने टॉप किया है. इस संकाय में कुल 2 लाख 855 लड़कियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था. वहीं लड़कों की संख्या 3 लाख 85 हजार 677 थी. कुल 1,74 711 लड़कियां और 3,17,589 लड़के इस परीक्षा में उतीर्ण हुए. इस संकाय में भी लड़कियों की सफलता प्रतिशत लड़कों से ज्यादा रही. खगड़िया जिले के नगर पंचायत मनासी मटिहानी की बेटी आयुषी नंदन को साइंस संकाय में 500 में से 474 अंक प्राप्त हुआ है. आयुषी ने 94.8 फीसदी अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है. आयुषी नंदन आर लाल कालेज खगड़िया की छात्रा हैं. आयुषी के पिता श्रवेश कुमार सुमन उर्फ विकास कुमार दूध कारोबार के साथ खेती करते हैं . जबकि माता अमीषा कुमारी गृहणी हैं.
Bihar Board 12th Result 2023: तीनों संकायों में लड़कों से बेहतर रहा लड़कियों के पास होने का प्रतिशत
पूर्णिया की रहनेवाली मोहद्दिशा बनीं टॉपर
आर्ट्स संकाय में पूर्णिया की रहनेवाली मोहद्दिशा टॉपर बनीं हैं. आर्ट्स संकाय में कुल 4 लाख 13 हजार 489 लड़किओं ने परीक्षा दिया था, वहीं लड़कों की संख्या 2 लाख 55 हजार 37 थी. परीक्षा में सम्मिलित लड़कियों में से 3 लाख 48 हजार 706 उतीर्ण रहीं, जबकि 2 लाख 4 हजार 444 लड़के ही परीक्षा पास कर पाये. 84.33 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जबकि लड़कों का सफलता प्रतिशत मात्र 80.16 रहा.
5 टॉपर की लिस्ट
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी । ओवरऑल 83% उत्तीर्ण।
साइंस कैटेगरी
आयुषी नंदन – खगड़िया- 94.8
हिमांशू कुमार- नालंदा- 94.4
शुभभ चौरसिया – औरंगाबाद – 94.4
अदिति कुमारी – सारण – 94.2
रामा भारती- अररिया – 93.8
आर्ट्स कैटेगरी
मोहद्दिशा- पूर्णिया- 95
कुमारी प्रज्ञा-पूर्णिया-94
सौरभ कुमार- नालंदा-93.8
लक्ष्मी कुमारी – बक्सर- 93.2
मोहम्मद शारीक- गोपालगंज – 93
कॉमर्स कैटेगरी
सौम्या शर्मा – औरंगाबाद – 95
रजनीश कुमार पाठक-औरंगाबाद- 95
भूमि कुमारी – सीतामढ़ी- 94.8
तनुजा सिंह – औरंगाबाद- 94.8
कोमल कुमारी-गया- 94.8
शुभम चौरसिया बने सेकेंड टॉपर
इंटरमीडिएट साइंस में दाउदनगर के दुर्गा पथ निवासी शुभम चौरसिया बने सेकेंड टॉपर. अशोक इंटर स्कूल के हैं छात्र. 94.4% मिले हैं अंक. मैट्रिक में भी रहे थे टॉप टेन में मिला था आठवां स्थान.
23 से विशेष परीक्षा को आवेदन शुरू
इसी महीने आएगा 30 तक मैट्रिक रिजल्ट. 23 से स्क्रुटनी आवेदन शुरू. 23 से विशेष परीक्षा को आवेदन शुरू. मई माह में विशेष परीक्षा का आएगा रिजल्ट.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए