ePaper

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड ने 13 लाख 46 हजार इंटर छात्रों का जारी किया रिजल्ट

Updated at : 16 Mar 2022 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड ने 13 लाख 46 हजार इंटर छात्रों का जारी किया रिजल्ट

Bihar Board 12th Result करीब 13 लाख 46 हजार छात्रों का रिजल्ट जारी किया गया है. दोपहर 3 बजे बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी की ओर से रिजल्ट जारी किया गया.

विज्ञापन

बिहार बोर्ड 12वीं (Bihar board 12th result 2022) के करीब 13 लाख 46 हजार छात्रों का रिजल्ट जारी हुआ. प्राप्त सूचना के अनुसार बुधवार की दोपहर 3 बजे बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रिजल्ट जारी किया. इस दौरान बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहे. रिजल्ट जारी करने से पहले बिहार बोर्ड ने टॉपर्स के वेरीफिकेशन सहित तमाम प्रक्रिया पूरी कर ली है.

एक साथ जारी होंगे साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट

बिहार बोर्ड एक साथ 12वीं के `साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट जारी किया गया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर छात्र चेक कर सकते हैं. बताते चलें कि बिहार बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम्स की परीक्षाएं 1 फरवरी से 14 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थीं. 12वीं की परीक्षा में करीब 13 लाख 46 हजार छात्र शामिल हुए थे.

बिहार बोर्ड ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

बिहार बोर्ड पिछले चार सालों से समय से पहले रिजल्ट जारी करने का इस वर्ष अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस वर्ष रिजल्ट परीक्षा के महज एक महीने के भीतर ही जारी किया जा रहा है.

चार स्टेप में ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

स्टेप-1. सबसे पहले बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जायें

स्टेप-2. होम पेज पर के लिंक ‘Bihar Board 12th Result 2022’ पर क्लिक करें.

स्टेप-3. नया पेज खुलेगा जिसमें नामांकन संख्या और रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट बटन दबा दें.

स्टेप-4. इसके बाद आपकी मोबाइल स्क्रीन पर 12वीं का रिजल्ट होगा जिसे चाहें तो आप डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन