बिहार में बिहटा, विक्रम समेत पांच अंचलों के सीओ का तबादला, स्वर्ण प्रभात बने भागलपुर के सिटी एसपी

Updated at : 15 Jul 2021 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में बिहटा, विक्रम समेत पांच अंचलों के सीओ का तबादला, स्वर्ण प्रभात बने भागलपुर के सिटी एसपी

राज्य सरकार ने भोजपुर के एमवीआइ विनोद कुमार को निलंबित कर दिया है. निलबंन की अवधि में उनका मुख्यालय मधेपुरा तय किया गया है. इसके साथ ही पटना के एमवीआइ कुमार विवेक और गया के एमवीआइ मृत्युंजय कुमार सिंह का तबादला कर परिवहन विभाग में योगदान करने को कहा गया है.

विज्ञापन

पटना. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अवैध बालू खनन मामले में पांच सीओ को हटा दिया है. इनमें कोइलवर के प्रभारी सीओ अनुज कुमार, विक्रम के सीओ वकील प्रसाद सिंह, बिहटा के सीओ विजय कुमार सिंह, फुलवारी के सीओ बसंत कुमार राय व घोसी के सीओ राकेश कुमार हैं.

वहीं राज्य सरकार ने पटना के एएसपी विधि-व्यवस्था स्वर्ण प्रभात को भागलपुर का सिटी एसपी बनाया गया है. दानापुर के एसडीपीओ विनीत कुमार को पटना का ग्रामीण एसपी बनाया गया है. बाढ़ के एसडीपीओ अंबरीष राहुल को पटना का सिटी एसपी मध्य बनाया गया है.

भोजपुर के एमवीआइ सस्पेंड, पटना व गया के एमवीआइ हटे

राज्य सरकार ने भोजपुर के एमवीआइ विनोद कुमार को निलंबित कर दिया है. निलबंन की अवधि में उनका मुख्यालय मधेपुरा तय किया गया है. इसके साथ ही पटना के एमवीआइ कुमार विवेक और गया के एमवीआइ मृत्युंजय कुमार सिंह का तबादला कर परिवहन विभाग में योगदान करने को कहा गया है.

इआेयू की जांच रिपोर्ट में भोजपुर के एमवीआइ विनोद कुमार को बालू माफिया के साथ सांठगांठ का आरोपित माना गया है. उन्हें नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया था. लेकिन, जवाब से अंसतुष्ट पाये जाने पर विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया.

अवैध बालू खनन के आरोपित दो खान निरीक्षकों पर कार्रवाई

राज्य में अवैध बालू खनन के आरोपित दो खान निरीक्षकों पर कार्रवाई की गयी है. फिलहाल ये दोनों खान निरीक्षक प्रतिनियुक्ति पर खान एवं भूतत्व विभाग में थे, उन्हें सहकारिता विभाग में वापस भेज दिया गया है. अब इन दोनों पर सहकारिता विभाग विभागीय कार्रवाई शुरू करेगा.

सूत्रों के अनुसार रंजीत कुमार और मधुसूदन चतुर्वेदी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी थे. प्रतिनियुक्ति के बाद रंजीत कुमार को जिला खनन कार्यालय भोजपुर और मधुसूदन चतुर्वेदी को जिला खनन कार्यालय सारण में बतौर खान निरीक्षक तैनात किया गया था.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन