बिहार: माइक्रो फाइनेंस कंपनी से मैनेजर को बंधक बना 21.42 लाख लूटा, चाकू से दो कर्मचारियों को किया घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2023 6:56 AM
बिहार के मुजफ्फरपुर में कांटी थाना क्षेत्र के नगर परिषद कांटी पुराना चौक स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से बाइक सवार बदमाशों ने मैनेजर को बंधक बना कर 21.42 लाख रुपये लूट लिया.
बिहार के मुजफ्फरपुर में कांटी थाना क्षेत्र के नगर परिषद कांटी पुराना चौक स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से बाइक सवार बदमाशों ने मैनेजर को बंधक बना कर 21.42 लाख रुपये लूट लिया. लूट के दौरान लॉकर की चाबी देने से आनाकानी करने पर बदमाशों ने शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार और कर्मी दीपक कुमार को चाकू मार दिया. जिससे दोनों जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े छह और सात बजे के आसपास की है. फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और कर्मी ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब पौने सात बजे बाइक सवार तीन बदमाश पुराना चौक स्थित कार्यालय पर पहुंचे. पिस्टल और चाकू भिड़ा कर लॉकर खुलवाया और 21.42 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए.
अपराधियों ने कार्यालय पहुंच कर पैसे की मांग की. जब कर्मचारियों ने विरोध किया तो बदमाशों ने दो कर्मचारी को चाकू मार कर घायल कर दिया. इसके बाद, आराम से पैसे लूटकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए बाइक पर सवार होकर आए थे. घटना के बाद कर्मी ने कांटी थानाध्यक्ष संजय कुमार को इसकी सूचना दी. थानाध्यक्ष ने कंपनी कार्यालय पहुंच कर लॉकर की छानबीन की. मामले में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.
Also Read: जनता दरबार: फरियादी बोली- थाना तो आरोपी के हाथ में है, डीजीपी से बोले नीतीश कुमार- एक्शन क्यों नहीं हो रहा?
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पहले 27 लाख रुपये लूट की सूचना दी गयी. बाद में लूट की रकम 21 लाख रुपए बतायी गयी. मामला संदिग्ध लग रहा है. तहकीकात की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है. उधर, लूट की सूचना मिलने के बाद डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने भी घटनास्थल पर जाकर छानबीन की. उन्होंने कहा कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है. अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. सीसीटीवी फुटेज से मदद मिलने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










