बिहार के 20 डीएम-एसपी का ऑर्केस्टा को लेकर दावा, लड़कियों के शोषण पर कही बड़ी बात

Updated at : 07 Aug 2021 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के 20 डीएम-एसपी का ऑर्केस्टा को लेकर दावा, लड़कियों के शोषण पर कही बड़ी बात

बिहार में ऑर्केस्टा में काम करने वाली लड़कियों का शोषण होता है. इस में काम करने वाली लड़कियों को देह व्यापार में धकेल दिया जाता है. इसे लेकर कई बार शिकायतें समाज कल्याण विभाग से लेकर मुख्य सचिव तक आ चुकी हैं.

विज्ञापन

पटना. बिहार में ऑर्केस्टा में काम करने वाली लड़कियों का शोषण होता है. इस में काम करने वाली लड़कियों को देह व्यापार में धकेल दिया जाता है. इसे लेकर कई बार शिकायतें समाज कल्याण विभाग से लेकर मुख्य सचिव तक आ चुकी हैं.

इसके बाद इस तरह की शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए समाज कल्याण विभाग ने सभी जिलों के डीएम-एसपी को दिशा- निर्देश भेजा था. विभाग की ओर से मांगी गयी रिपोर्ट पर 20 जिलों ने अपनी रिपोर्ट विभाग को भेज दी है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच में यह पुष्ट हुआ है कि हमारे जिले में ऐसी कोई ऑर्केस्टा नहीं है, जिसमें लड़कियों से देह व्यापार से जोड़ा जाता है और शोषण की बात भी नहीं आयी है. इन 20 जिलों के डीएम-एसपी ने दावा किया है कि उनके जिले में ऑर्केस्टा एक मनोरंजन का माध्यम है.

ऑर्केस्टा में काम करने वाली नाबालिग लड़कियों पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक तकनीकी पहलू यह है कि इन इंटरटेनमेंट एक्ट के मुताबिक बच्चों को काम करने में परेशानी नहीं है. टीवी पर बच्चे हजारों विज्ञापन में काम करते नजर आते हैं, इसलिए यहां भी श्रम विभाग को इन सभी पर कार्रवाई करने में परेशानी होती है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन