Bihar 12th Board Result 2023 Live:पिता चलाते हैं आटा की चक्की, बेटी बनी टॉपर, ऑटो ड्राइवर का बेटा बना 2nd टॉपर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Board 12th Result 2023 latest Updates in Hindi: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षा का थोड़ी देर में रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा. इसको लेकर बिहार बोर्ड के ऑफिस में सभी वरीय अधिकारी पहुंच चुके हैं. कहा जा रहा है कि बिहार बोर्ड ने टॉपर्स विवाद को हल कर लिया है. अभी तक जो सूचना है उसके अनुसार औरंगाबाद से सबसे ज्यादा टॉपर्स सामने आए हैं. इसके अतिरिक्त जमुई, भागलपुर, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, गोपालगंज, सीवान, पूर्णिया, सासाराम, वैशाली, बांका और गया के छात्र इस रेस में हैं. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर संयुक्त रूप से रिजल्ट जारी करेंगे.

विज्ञापन

दूध कारोबारी की बेटी आयुषी बनी इंटर साइंस की टॉपर

Bihar Board 12th Topper : दूध कारोबारी की बेटी आयुषी ने इंटर साइंस परीक्षा में किया टॉप, लक्ष्य IAS बनना

पिता चलाते हैं आटा की चक्की, बेटी बन गई बिहार टॉपर

Bihar Board 12th inter Result पिता चलाते हैं आटा चक्की, बेटी बन गई बिहार टॉपर…

बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट

साइंस में खगड़िया की आयुषी नंदन (Ayushi Nandan) बनी टॉपर

आर्ट्स में पूर्णिया की मोहद्दिसा (Mohaddesa) बनी टॉपर

आर्ट्स में पूर्णिया की कुमारी प्रज्ञा (Pragya) दूसरी टॉपर

सारण की अदिति कुमारी (Aditi Kumari) बनी चौथी साइंस टॉपर

अररिया की रमा भारती (Rama Bharti) बनी पांचवी साइंस टॉपर

औरंगाबाद की सौम्या शर्मा (Somya Sharma) बनीं कॉमर्स टॉपर

सीतामढ़ी की भूमि कुमारी (Bhumi Kumari) बनीं कॉमर्स की थर्ड टॉपर

तनुजा सिंह चौथी और कोमल कुमारी पांचवी टॉपर हैं

साइंस टापर्स की लिस्ट

साइंस में खगड़िया की आयुषी बनी टॉपर

नालंदा के हिमांशु बने दूसरे साइंस टॉपर

औरंगाबाद के शुभम बने तीसरे साइंस टॉपर

सारण की अदिति बनी चौथी साइंस टॉपर

अररिया की रमा बनी पांचवी साइंस टॉपर

आयुषी साइंस टॉपर

आयुषी साइंस संकाय में टॉपर हुई है. वो खगड़िया की रहने वाली है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बोर्ड ने 12वीं के टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दिया है. आयुषी नंदन (Ayushi Nandan) साइंस विषय से 474 अंकों के साथ टॉप की हैं. आर्ट्स विषय में 475 अंकों के साथ मोहद्दीसा (Mohaddesa) और कॉमर्स विषय में सौम्य शर्मा (Somya Sharma) ने 475 अंकों के साथ टॉप की हैं. जो छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं,वे Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर टॉपर्स लिस्ट चेक कर सकते हैं.

13 लाख में 10 लाख छात्र पास

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. 83.7 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इस वर्ष 13 लाख छात्र परीक्षा दिए थे. इसमें 10 लाख 95 हजार छात्र पास हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola