ePaper

Bihar: जहरीली शराब कांड मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छपरा से माफिया अनिल सिंह गिरफ्तार

Updated at : 18 Dec 2022 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar: जहरीली शराब कांड मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छपरा से माफिया अनिल सिंह गिरफ्तार

बिहार में जहरीली शराब कांड (liquor case) मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है. छपरा में कार्रवाई करते हुए शराब माफिया अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. छपरा के बाद सिवान और बेगूसराय में भी शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Bihar Liquor Case: बिहार में लगातार हो रही जहरीली शराब से मौत के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है. छपरा, सिवान और बेगुसराय में जहरीली शराब से हो रही मौत का सिलसिला लगातार जारी है. इधर, छपरा पुलिस ने ताबड़तोड़ शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. छपरा शराब कांड की जांच के लिए एसआईटी टीम बनायी गयी है. एसआईटी टीम ने शराब माफिया अनिल सिंह को गिरफ्तार किया है. वहीं ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत 271 शराब कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

यदु मोड़ की बस्ती के एक घर से निकली थी पहली खेप

बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात मशरक केयदुमोड़ केपास चिमनी केपीछेकेएक घर सेशराब की खेप सप्लाइ की गयी थी. इसी मुहल्ले के छह लोगों ने इस घर में बैठकर शराब का सेवन किया था. इनमें से पांच की बुधवार को हो मौत गयी थी, जबकि एक व्यक्ति का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि यह घर पहले से ही संदिग्ध रहा है. यहां देशी शराब के साथ अंग्रेजी शराब का कारोबार भी हो रहा था. पुलिस पहले भी यदु मोड़ के इलाकों में छापेमारी कर चुकी है. एसपी संतोष कुमार ने भी बताया था कि यदुमोड़ के आसपास के इलाके में जहरीली शराब सप्लाइ करने की बात सामने आयी है.

Also Read: औरंगाबाद: अभिजीत की गिरफ्तारी से खत्म हुआ नक्सल आतंक का एक दौर, चार थाना क्षेत्रों में चलती थी इसकी सरकार
लगातार बढ़ रहा मरने वालों का आंकड़ा

सारण में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों का आंकड़ा 71 हो गया है. शनिवार को सात और लोगों की मौत हो गयी. इसके अलावा अब भी 11 लोग सदर अस्पताल में इलाजरत हैं. कई लोगों का इलाज पटना में भी चल रहा है. हालांकि, प्रशासन ने अभी तक सिर्फ 38 मौत की पुष्टि की है. इधर, प्रभात खबर की पड़ताल में पता चला कि सारण में हुई मौतों का कारण बनी जहरीली शराब की खेप मशरक के यदु मोड़ के एक घर से निकली थी. यहीं से यह शराब अमनौर व इसुआपुर होते हुए सीवान तक जा पहुंची. शराब सप्लाइ करने वालों के ठिकानों को चिह्नित कर पुलिस वहां से शराब भी बरामद कर चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन