ePaper

अक्षरा सिंह के बाद पवन सिंह ने आकांक्षा दुबे के परिवार से की मुलाकात, बोले- न्याय की लड़ाई में साथ

Updated at : 04 Apr 2023 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
अक्षरा सिंह के बाद पवन सिंह ने आकांक्षा दुबे के परिवार से की मुलाकात, बोले- न्याय की लड़ाई में साथ

Bhojpuri News: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के बाद अब पवन सिंह ने आकांक्षा दुबे के परिवार से मुलाकात की है. सुपरस्टार पवन सिंह ने आकांक्षा दुबे के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी है.

विज्ञापन

Bhojpuri News: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के बाद अब पवन सिंह ने आकांक्षा दुबे के परिवार से मुलाकात की है. सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी है. मालूम हो कि भोजपुरी फिल्म के चाहने वाले पूरी दुनियाभर में है. भोजपुरी को लोग खूब पसंद करते है. वहीं, आकांक्षा दुबे की मौत की खबर से सभी को गहरा ढक्का लगा. उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है. एक्ट्रेस आकांक्षा, वाराणसी स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थी. इसके बाद मुंबई में रहने वाला आकांक्षा का परिवार वाराणसी में है.

पवन ने आकांक्षा के परिवार को दी सांत्वना

अभिनेत्री के मौत मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है. अभिनेत्री अक्षरा के बाद अब भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह ने आकांक्षा दुबे के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी है. इस दौरान पवन सिंह ने कहा कि आकांक्षा को न्याय मिलना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा है कि वह इस लड़ाई में आकांक्षा के परिवार के साथ खड़े है. बता दें कि पवन सिंह ने आकांक्षा के मां और पिता दोनों से मुलाकात की है. इसके अलावा घटना के बारे में सभी जानकारी ली है.

Also Read: बिहार-यूपी वालों के लिए IPL का मजा इस बार दोगुना, रवि किशन कर रहे हैं भोजपुरी में क्रिकेट कमेंट्री
पवन सिंह ने पुलिस पर जताया भरोसा

पवन सिंह ने आकांक्षा को याद किया. पवन सिंह ने इस मौके पर कहा कि आकांक्षा के आत्महत्या की खबर पर वह यकीन नहीं कर पा रहे है. आकांक्षा एक हंसने और खेलने वाली लड़की थी. वह अंदर से बहुत बहादुर थी. पवन सिंह ने कहा है कि वह चाहते है कि आकांक्षा के मौत की वजह सामने आए. सुपरस्टार यह भी चाहते है कि आकांक्षा को न्याय मिले. इस मौके पर पवन सिंह ने पुलिस और कोर्ट पर भरोसा भी जताया. बता दें कि आकांक्षा दुबे के कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह इस घटना के बाद से गायब है. पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है. आकांक्षा सिंह की मां ने सिंगर और उसके भाई को आकांक्षा की मौत का जिम्मेदार ठहराया है.

Published By: Sakshi Shiva

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन