Bhojpuri Star खेसरिया और शिल्पी राज का नया गाना ‘मकई के बाल ले लs’ रिलीज, 1 दिन में ही मिला मिलियन व्यूज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2022 12:32 PM
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नया गाना 'मकई के बाल ले ल' को रिलीज कर दिया गया है. इस गाने को एक दिन में ही मिलियन व्यूज मिला है. इस गाने का वीडियो वायरल हो रहा है. लोग खूब पंसद कर रहे हैं.
पटना.भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों अपने नये गानों से धूम मचा रहे हैं. उनके गानों का क्रेज रहता है. खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘मकई के बाल ले लs’ रिलीज कर दिया गया है, इसे काफी जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. इसमें वो लुंगी और बनियान में डांस करते दिख रहे हैं. इस गाने का वीडियो वायरल हो गया है.
‘मकई के बाल ले लs’गाने के वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं. खेसारी लाल यादव इसमें लुंगी और बनियान में मकई का बाल बेचते दिख रहे हैं. इसमें वो अपनी को-एक्ट्रेस के प्यार में हैं. वो उसकी खूबसूरती पर फिदा हैं और जमकर ठुमका लगा रहे हैं. वीडियो में एक्टर का देसी स्टाइल में है. वहीं, एक्ट्रेस अपने वेस्टर्न स्टाइल में नजर आ रही हैं. गाने के बोल काफी मजेदार हैं और मस्ती भरे हैं. जिसे एक दिन में ही मिलियन व्यूज मिला है.
गाना ‘मकई के बाल ले लs’ के मेकिंग की बात की जाए तो इसे खेसारी लाल यादव के साथ ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने गाया है. ये गाना शिवाय फिल्म्स ऑफिसियल के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है. दोनों की ही आवाज में ये सॉन्ग काफी बेहतरीन है. इसके लिरिक्स विजय चौहान ने लिखा है. म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है. डायरेक्टर पवन पाल हैं. प्रोड्यूसर और डायरेक्टर जी सी पांडे हैं. प्रोड्यूसर माधवी गुप्ता है.
वहीं, खेसारी लाल यादव की इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘संघर्ष 2’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. पिछले दिनों ही इसकी लीड एक्ट्रेस का मेकर्स की ओर से ऐलान किया गया है. इसकी दूसरी किस्त में काजल राघवानी की जगह सबा खान, माही श्रीवास्तव और मेघाश्री को कास्ट किया गया है. फिल्म की शूटिंग बैंकॉक में की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










