bhagalpur news. सचिन की घातक गेंदबाजी से यूथ कॉर्नर टीम चैंपियन

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. सचिन की घातक गेंदबाजी से यूथ कॉर्नर टीम चैंपियन

यूथ कार्नर क्रिकेट क्लब टीम विजयी.

विज्ञापन

ए डिवीजन जिला क्रिकेट लीग- फाइनल में टीएनबी क्रिकेट क्लब को 160 रनों से किया पराजित सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे भागलपुर ए डिवीजन जिला क्रिकेट लीग सोमवार को संपन्न हो गया. अंतिम दिन फाइनल मुकाबला में यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब की टीम सचिन की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीएनबी क्रिकेट क्लब को 160 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर चैंपियन बनी. यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 234 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में राकेश कुमार ने 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली. जबकि एमडी सिद्दीक ने 51 रनों का अहम योगदान दिया. टीएनबी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में रितेश ने दो विकेट चटकाया. राजेश, राहुल, विश्वनाथ व अजय कुमार ने भी एक-एक विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीएनबी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम यूथ कॉर्नर के घातक गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी. लिहाजा 20.2 ओवर में मात्र 74 रन पर ऑलआउट हो गयी. यूथ कॉर्नर की तरफ से गेंदबाजी में सचिन ने चार, कुणाल ने तीन, अंकुश गुप्ता ने दो व अमन कुमार ने एक विकेट चटकाया. शानदार प्रदर्शन के लिए सचिन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. विजेता व उप विजेता टीम को टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार मिश्रा, राजेश कुमार झा, उपाध्यक्ष सुबीर मुखर्जी, सचिव डॉ जय शंकर ठाकुर, संयुक्त सचिव डॉ विश्वनाथ ने संयुक्त रूप से ट्राॅफी प्रदान की. संचालन शैलेंद्र मणि संदेश ने किया. मौके पर जगदीश शर्मा, मेहताब मेहंदी, संयोजक उमर खान , गुड्डू पांडे, करुण सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Kali Kinker Mishra

लेखक के बारे में

By Kali Kinker Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन