bhagalpur news. नववर्ष को लेकर उत्साहित हैं युवा, जायेंगे सिलीगुड़ी, दार्जिंलिंग, कलिमपोंग और नेपाल

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. नववर्ष को लेकर उत्साहित हैं युवा, जायेंगे सिलीगुड़ी, दार्जिंलिंग, कलिमपोंग और नेपाल

इस बार नववर्ष को लेकर युवाओं का जोर पश्चिम बंगाल की ओर अधिक है

विज्ञापन

इस बार नववर्ष को लेकर युवाओं का जोर पश्चिम बंगाल की ओर अधिक है. लग्जरी गाड़ियों की बुकिंग सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, कमिमपोंग व नेपाल के लिए अधिक करायी गयी है. बच्चे लोकल पिकनिक स्पॉट की ओर, तो कई लोग पूजा करने के लिए नववर्ष पर बासुकीनाथ व तारापीठ जा रहे हैं. हालांकि, ठंड बढ़ने के कारण पिछले साल से इस बार पिकनिक के लिए बाहर जाने की बजाय लोकल स्पॉट की ओर रुख कर रहे हैं. लोकल पर्यटन स्थल पर युवाओं व बच्चों की बढ़ी चहलकदमी नववर्ष नजदीक आते ही सिल्क सिटी के पार्क, उद्यान व स्थानीय पर्यटन स्थल कुप्पाघाट आश्रम, टिल्हा कोठी, सैंडिस कंपाउंड, जैन मंदिर, गंगा दियारा आदि में युवाओं व बच्चों की चहलकदमी बढ़ गयी है. अभी से ही क्राफ्ट बाजार, डिजनीलैंड मेला, पार्क व उद्यान में रौनक बढ़ गयी है. युवाओं व बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है. क्राफ्ट बाजार व डिजनीलैंड में बढ़ी रौनक क्राफ्ट बाजार संचालक भोला प्रसाद ने बताया कि ग्राहकों के उत्साह व भीड़ को देखते हुए 20 दिसंबर की जगह एक जनवरी तक मेला की तिथि को सैंडिस कंपाउंड में बढ़ा लिया. ठंड बढ़ने के बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीं है. ज्यों-ज्यों नववर्ष नजदीक आ रहा है, त्यों-त्यों जीरो माइल समीप लगे डिजनीलैंड में युवाओं की भीड़ बढ़नी शुरू हो गयी है. नववर्ष को लेकर यहां पर विशेष तैयारी की गयी है. इसमें अतिरिक्त झूला लगाया जा रहा है, जो एक जनवरी को ही शुरू किया जायेगा. चिल्ड्रन पार्क के प्रबंधक संजय मिश्रा बताते हैं कि पार्क में युवाओं की संख्या बढ़ी है. शहर के बाहर के लोग भी घूमने आ रहे हैं. ट्रेवल एजेंसी का एक करोड़ का होगा कारोबार शहर में नौ बड़ी ट्रेवल एजेंसी है. इसके अलावा 200 से अधिक छोटे कारोबारी हैं. एक-एक गाड़ी से औसत 30 हजार का कारोबार है. बड़ा दिन की छुट्टी मनाने के लिए कई परिवार पहाड़ी क्षेत्र, वादियों आदि जगहों पर जाने की तैयारी में हैं. नववर्ष के दिन शहर के बाहर नेपाल व दार्जिलिंग जाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं. स्थानीय पर्यटक क्षेत्र मंदार पहाड़ी, भीमबांध, विक्रमशिला महाविहार जाने की तैयारी हो गयी है. ट्रेवल एजेंसी वालों की गाड़ी बुकिंग हो गयी है. एक-एक ट्रेवल एजेंसी की 40 से अधिक लग्जरी गाड़ियां बुकिंग हुई है. ट्रेवल एजेंसी के संचालक सुजीत सिंह ने बताया कि कई युवाओं की चाह कलिमपोंग, सिलीगुड़ी जाने की है, तो महिला, बच्चे व परिवार के अन्य सदस्य दार्जलिंग व नई दिल्ली जा रहे हैं. कुछ लोग नेपाल भी जा रहे हैं. भागलपुर में ट्रेवल एजेंसी से एक करोड़ का कारोबार होगा. बताया कि पिछले साल से कुछ कम बुकिंग हुई. ठंड का असर दिख रहा है. दूसरे ट्रेवल एजेंसी संचालक संजीव सिंह ने बताया कि 20 दिन पहले से ही हर वर्ष देवघर, दार्जिलिंग, राजगीर, मंदार पर्वत आदि स्थानों पर जाने के लिए बुकिंग शुरू हो जाती है. इस बार भी गाड़ियां बुक करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन