Bhagalpur news तीसरी लाइन पटरी बिछाने का काम शुरू

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news तीसरी लाइन पटरी बिछाने का काम शुरू

भागलपुर और जमालपुर के बीच तीसरी लाइन पटरी बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन

अकबरनगर भागलपुर और जमालपुर के बीच तीसरी लाइन पटरी बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. अकबरनगर पश्चिमी केबिन के समीप अतिक्रमण हटा मिट्टी भराई का काम किया जा रहा है. अकबरनगर-शाहकुंड मुख्य मार्ग से पश्चिम साइट से काम शुरू किया गया है. रेलवे जमीन पर जो अतिक्रमण था, उसे पहले हटाया गया है. सबसे बड़ी बाधा मुख्य सड़क और रेलवे स्टेशन के बीच शिव मंदिर है. रेलवे विभाग मंदिर के बगल में बची जमीन पर अगर मंदिर हटाये बिना पटरी बिछाने की जगह मिलती है उस पर गंभीरता से जांच कर रहा है. पटरी बिछाने के जगह चिन्हित कर लिया गया है. कुछ निजी मकान का कुछ हिस्सा दायरे में आ रहा है, जिसे हटाया जायेगा.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की खुशी

अकबरनगर भाजपा के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध नितिन नवीन के चुने जाने पर भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा के नेतृत्व में अकबरनगर के इंग्लिश चिचरौन में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा व मिठाई खिला कर खुशी व्यक्त किया. कन्हैया झा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है. यहां कार्यकर्ता ही सब कुछ हैं. खुशी व्यक्त करने वालों में ओम दत्त चौधरी, शंकर पोद्दार, विपिन सिंह, पैरु मंडल, मोनू सिंह, अमरजीत कुमार, ऋषि सिंह, वल्लभ भाई पटेल, भरत मंडल, नरेश पासवान शामिल हैं.

अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण

कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता ने अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में शौचालय, पेयजल स्थल, इमरजेंसी कक्ष एवं वार्डों की सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए उन्होंने प्रत्येक दो घंटे में सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

अनुमंडल पदाधिकारी ने दवा स्टॉक, इमरजेंसी व रेफर रजिस्टर की जांच कर खामियां सुधारने के निर्देश दिए. प्रसव वार्ड में रजिस्टर जांच के दौरान ड्यूटी पर तैनात एएनएम द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर नाराजगी व्यक्त की .प्रसूता से अवैध वसूली की शिकायत पर ड्यूटी पर मौजूद ममता कार्यकर्ताओं को फटकार लगायी तथा प्रसूताओं की देखभाल और शिशु को दूध पिलाने की सही जानकारी देने का निर्देश दिया.निरीक्षण में अस्पताल प्रभारी उपाधीक्षक डॉ पवन कुमार गुप्ता व स्वास्थ्य प्रबंधक गोविंद कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन