bhagalpur news. टिकट कंफर्म नहीं होने से महिला टीम ईस्ट जोन प्रतियोगिता से वंचित

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. टिकट कंफर्म नहीं होने से महिला टीम ईस्ट जोन प्रतियोगिता से वंचित

बैंगलुरु में पांच जनवरी से शुरू होने वाली ईस्ट जोन अंतर विवि महिला योगा प्रतियोगिता में टीएमबीयू की पांच सदस्यीय टीम भाग लेने से वंचित रह गयी

विज्ञापन

बैंगलुरु में पांच जनवरी से शुरू होने वाली ईस्ट जोन अंतर विवि महिला योगा प्रतियोगिता में टीएमबीयू की पांच सदस्यीय टीम भाग लेने से वंचित रह गयी. दरअसल, प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विवि की योगा टीम को दो जनवरी को बैंगलुरु के लिए रवाना होना था. पटना से बैंगलुरु जाने के लिए ट्रेन थी, लेकिन संबंधित ट्रेन का टिकट 190 वेटिंग में था, जो दो जनवरी को घट कर 12 वेटिंग पर आ गया था.

इस बाबत महिला खिलाड़ी शनिवार को मामले की शिकायत करने विवि पहुंची थी. डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह से मिलकर मामले से अवगत कराया. महिला खिलाड़ियों का आरोप था कि विवि प्रशासन की मंशा योगा महिला टीम को लेकर ठीक नहीं था. टिकट का बहना बनाकर उनलोगों को नहीं भेजा गया. आरोप लगाया कि इसी वजह से लेट से टिकट भी कटाया गया. जबकि टीम के भेजे जाने को लेकर खिलाड़ियों को इंडोर स्टेडियम में 20 से ज्यादा दिनों तक अभ्यास भी कराया गया. योगा टीम में रंजना, दीपशिखा, दीक्षा, आकांक्षा व निशा शामिल हैं.

उधर, विवि खेल विभाग के सचिव डॉ संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि टीम भेजने को लेकर अपने जेब से टिकट कटाने के लिए राशि दी, ताकि टीम खेलने के लिए बाहर जा सकें, लेकिन टिकट वेटिंग में ही रह गया है. इसमें खेल सचिव कहां से दोषी है. विवि प्रशासन खेल व खिलाड़ियों को लेकर गंभीर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन