जहर खाने के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत

Updated at : 19 May 2024 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
जहर खाने के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत

जहर खाने के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत

विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने की वजह से तबीयत बिगड़ने के बाद सुलतानगंज निवासी महिला को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. बरारी पुलिस ने मृतका के परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका ज्योतिषी देवी (26) सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मंझली गांव के रहनेवाले विक्रम मंडल की पत्नी थी. विक्रम और ज्योतिषी को तीन बच्चे हैं. मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने बरारी पुलिस कैंप में घटना के बारे में फर्द बयान दर्ज कराया. मृतका के ससुर चरित्र मंडल ने बताया कि शनिवार को दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी करने वाली उनके बेटे विक्रम ने बहू के खाते पर घर खर्ची के लिए पांच हजार रुपये भेजे थे. पैसा आने के बाद तीनों बच्चे को घर पर ही छोड़ कर वह घरेलू सामान लाने के लिए सुलतानगंज बाजार गयी थी. घरेलू सामान के साथ जहर भी खरीद कर लेकर पहुंची थी. घर आने के बाद उसने जहर खा लिया. उस समय घर में बहू के साथ सिर्फ उसके तीन बच्चे ही थे. ससुर ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों ही भागलपुर में किराये पर रहते हैं. पड़ोसियों से बहू की हालात बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद हमलोग घर पहुंचे. पहले उसे स्थानीय अस्पताल लेकर गये. जहां से बहू की स्थिति गंभीर पाकर वे लोग उसे लेकर मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे. इलाज के दौरान शनिवार देर रात ही उसकी मौत हो गयी. कोतवाली पुलिस ने बरामद किया शराब मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने रविवार देर शाम थाना क्षेत्र से शराब की खेप बरामद की है. बरामद शराब में तीन अलग अलग ब्रांड के करीब 20 बोतल शराब शामिल हैं, जोकि कुल 15.75 लीटर है. इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है. जिससे कि देर रात तक पूछताछ की जाती रही. विशेष अभियान में 27 गिरफ्तार जिला पुलिस की ओर से चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किये गये 27 अभियुक्तों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मद्य निषेध अधिनियम के तहत शनिवार रात तक 52 लीटर देसी शराब की बरामदगी की है. अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 गिट्टी लोड ट्रक और 3 गिट्टी लोड हाइवा हाइवा जब्त किया है. यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर चलाये जा रहे चेकिंग के दौरान 71 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन