तेज रफ्तार बाइक ने मारा धक्का, महिला की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Aug 2024 11:20 PM
woman dies in accident
लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाइपास स्थित टोल प्लाजा समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क पर जा रही एक महिला को धक्का मार दिया. घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों द्वारा महिला को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान विशनपुर जिच्छो निवासी रामदेव मंडल की पत्नी निर्मला देवी (53) के रूप में हुई. मृतक के पुत्र संतोष कुमार के बयान पर लोदीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम साढ़े छह बजे निर्मला देवी अपने खेत से घर लौट रही थी. तभी काफी तेज रफ्तार से आ रही बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और टोल प्लाजा के पास महिला को धक्का मार दिया. निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की सुबह साढ़े चार बजे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है. जबकि चालक भागने में सफल रहा. मामले में परिजनों के लिखित आवेदन पर लोदीपुर थाना में केस दर्ज कराया गया है. पुलिस टोल प्लाजा के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है ताकि बाइकसवार की पहचान हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










