ePaper

elections in Bhagalpur. 85 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया पूरी

Updated at : 11 Nov 2025 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
elections in Bhagalpur. 85 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया पूरी

दिव्यांग मतदाताओं की पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया पूरी.

विज्ञापन

भागलपुर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 85 वर्ष से अधिक उम्र के और दिव्यांग मतदाताओं की वोटिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. यह मतदान उन सभी मतदाताओं के लिए किया गया, जिन्होंने पहले से आवेदन किया था. इस श्रेणी के मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) से मतदान कराने की सुविधा प्रदान की गयी. पोस्ट बैलेट से मतदान करने वालों में सबसे अधिक संख्या भागलपुर विधानसभा क्षेत्र की है. यहां 85 से अधिक उम्र के 60 मतदाताओं ने वोट डाला है. इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं में भी 29 ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है. ऐसे सभी पात्र मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान कराने की व्यवस्था की गयी थी. इन्हें फॉर्म 12-डी के आधार पर अनुमति प्राप्त हुई थी.हालांकि, पोस्टल बैलेट से मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या सीमित है. बाकी सभी 85 वर्ष से अधिक उम्र के और दिव्यांग मतदाता अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर वोट डालने होंगे. मतदान केंद्रों पर विशेष रूप से रैंप और अन्य सहूलियतें उपलब्ध करायी गयी हैं, ताकि इन मतदाताओं को कोई परेशानी न हो सके.आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पूरे जिले में 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 11,529 है, जबकि दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 21,970 है. प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ-साथ सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष ध्यान दिया है.

पोस्टल बैलेट से वोट करने वाले 85 प्लस और दिव्यांग मतदाता

बिहपुर विधानसभा : 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 15 एवं पीडब्ल्यूडी श्रेणी के मतदाता 27गोपालपुर विधानसभा : 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 22 एवं पीडब्ल्यूडी श्रेणी के मतदाता 07पीरपैंती विधानसभा : 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 16 एवं पीडब्ल्यूडी श्रेणी के मतदाता 25कहलगांव विधानसभा : 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 15 एवं पीडब्ल्यूडी श्रेणी के मतदाता 06भागलपुर विधानसभा : 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 60 एवं पीडब्ल्यूडी श्रेणी के मतदाता 29सुल्तानगंज विधानसभा : 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 28 एवं पीडब्ल्यूडी श्रेणी के मतदाता 10नाथनगर विधानसभा : 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 14 एवं पीडब्ल्यूडी श्रेणी के मतदाता 10जिले भर में 85 प्लस और दिव्यांग मतदाताबिहपुर विधानसभा : 1381गोपालपुर विधानसभा : 1785 पीरपैंती विधानसभा : 1045कहलगांव विधानसभा : 1730भागलपुर विधानसभा : 1960नाथनगर विधानसभा : 2007सुलतानगंज विधानसभा : 1621

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन