विक्रमशिला-कटरिया रेल पुल के लिए 421 एकड़ जमीन का सर्वे शुरू, 2029 तक बनकर होगा तैयार
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Jan 2026 9:30 PM
AI फोटो
Bihar News: भागलपुर में गंगा नदी पर विक्रमशिला से कटरिया के बीच 1153 करोड़ की लागत से बनने वाले नए रेल पुल के लिए जमीन सर्वे शुरू हो गया है. 421 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 16 गांवों को चिह्नित किया गया है. यह डबल लाइन स्टील पुल 2029 तक बनकर तैयार होगा.
Bihar News: विक्रमशिला से कटरिया के बीच गंगा में बनने वाले नये रेल पुल को लेकर तैयारी अब जमीन पर दिखायी देने लगी है. रेलवे ने इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए भूमि सर्वे का काम शुरू कर दिया है. इसके तहत कुल 421.6036 एकड़ जमीन की सूची जिला भू-अर्जन कार्यालय को सौंपी गयी है. इसमें 16 गांवों की भूमि शामिल है.
यह जमीन रेल पुल और उससे जुड़ी जरूरी सुविधाओं के निर्माण के लिए अधिग्रहित की जायेगी. चयनित जमीन में परती जमीन, धनहर, रास्ता आदि शामिल हैं ताकि उपजाऊ जमीन पर प्रभाव कम रहे. इससे पहले रेलवे ड्रोन सर्वे के माध्यम से 18 मौजों में जमीन चिह्नित कर चुका है. अब भू-अर्जन विभाग की टीम स्थल पर पहुंच कर सीमांकन और फिजिकल वेरिफिकेशन कर रही है.
इरकॉन को सौंपी गयी निर्माण की जिम्मेदारी
इस बड़े प्रोजेक्ट को बनाने का काम इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (इरकॉन) को सौंपा गया है. विक्रमशिला-कटरिया रेल पुल के लिए सेंट्रल लाइन का मिलान पूरा कर लिया गया है. गंगा के दोनों किनारों पर पुल के पिलर बनाने के लिए स्थान तय कर वहां मार्किंग भी कर दी गयी है.
1153 करोड़ से 13 मीटर चौड़ा बनेगा रेल पुल
करीब 1153 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह रेल पुल 13 मीटर चौड़ा होगा. स्टील ट्रेस पर बनने वाला मुख्य पुल डबल लाइन का रहेगा. इससे भविष्य में यात्री और मालगाड़ी ट्रेनों का जरूरतों को ध्यान में रखते हुए संचालन संभव हो सकेगा. रेलवे ने वर्ष 2029 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जबकि रेल लाइन को 2031 तक चालू करने की योजना है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
कहलगांव, रंगरा और गोपालपुर में चल रहा सर्वे
फिलहाल जमीन सर्वे का काम कहलगांव प्रखंड के 10 मौजों, रंगरा के चार मौजों और गोपालपुर के दो मौजों में किया जा रहा है. रंगरा क्षेत्र से जुड़े भू-अर्जन अमीन इस प्रक्रिया में लगे हैं.
इन मौजों की चिह्नित की गयी है जमीन
नैनसिंह, सलेन्द्रा, सलेन्द्रा इंग्लिश, सैदपुर, बिशुनपुर, लौंगाई, हबीबपुर, परशुरामचक, संगलबहिता, भवानीपुर, नंदगोला, मधोरामपुर, तिनटंगा, आजमाबाद, रंगरा और भवानी.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 16 जिलों में ऑरेंज और 15 जिलों में येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए जारी की एडवाइजरी
बिहार में 21 जनवरी तक चलेगा एग्री स्टैक महाअभियान, लाखों किसानों के लिए खुशखबरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










