bhagalpur news. सब्जी विक्रेता पर प्रेम प्रसंग का शक, पत्नी का फूटा गुस्सा

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. सब्जी विक्रेता पर प्रेम प्रसंग का शक, पत्नी का फूटा गुस्सा

थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग के शक का मामला सामने आया है, जहां एक सब्जी विक्रेता और स्थानीय विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षिका के बीच बढ़ी नजदीकियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग के शक का मामला सामने आया है, जहां एक सब्जी विक्रेता और स्थानीय विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षिका के बीच बढ़ी नजदीकियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया. मामला उस समय तूल पकड़ लिया जब सब्जी विक्रेता की पत्नी ने बीच सड़क पर अपने पति पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक चौक पर बीते करीब पांच वर्षों से पति-पत्नी मिलकर साग-सब्जी की दुकान चला रहे थे. उसी दुकान से पास के स्कूल में कार्यरत एक शिक्षिका नियमित रूप से सब्जी खरीदा करती थीं. इसी दौरान बातचीत के क्रम में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ. इसके बाद फोन पर बातचीत होने लगी. कुछ दिनों बाद सब्जी विक्रेता की पत्नी को इस संबंध की भनक लगी, जिसके बाद वह पति की गतिविधियों पर नजर रखने लगी. बताया जाता है कि एक दिन शिक्षिका को सब्जी देने के बाद पैसा नहीं लिया गया, जिससे पत्नी का संदेह और गहरा गया. अगले दिन भी जब शिक्षिका को उधार में सब्जी दे दी गई और जाते समय उसने ‘बाय-बाय’ कहा, तो पत्नी ने यह देख लिया. इसके बाद पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने बीच सड़क पति को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी. मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई. फिलहाल किसी भी पक्ष द्वारा थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और मामला सामाजिक स्तर पर ही सुलझा लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन