स्टेशन स्थित बिजली शाह मजार के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Updated:
विज्ञापन
स्टेशन स्थित बिजली शाह मजार के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

स्टेशन स्थित बिजली शाह मजार के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन

तातारपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन-तातारपुर रोड स्थित आरएमएस जाने वाले रास्ते पर हजरत बिजली शाह मजार के पीछे गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद इलाके में भीड़ जमा हो गयी. इस बात की जानकारी पाकर तातारपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची. काफी देर तक आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थानीय लोगों ने लू लगने की वजह से मौत होने की आशंका जताई है. तातारपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अनिल साव ने बताया कि शव की पहचवान के लिए प्रयास किया जा रहा है. जिला सहित आसपास के जिला की पुलिस से मृतक की तस्वीर साझा की गयी है. साथ ही सोशल मीडिया ग्रूप्स पर भी पहचान के लिए तस्वीर को डाल दिया गया है. शव का पोस्टमार्टम के बाद मॉर्चरी में रखवा दिया गया है. 72 घंटे तक पहचान का इंतजार किया जायेगा. पहचान नही होने पर शव का अंतिम संस्कार कराया जायेगा.

बबरगंज में मिले अज्ञात युवक-युवती का कराया अंतिम संस्कार

बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज रेलवे ट्रैक के पास विगत शनिवार को एक अज्ञात युवक और युवती को घायल अवस्था में बरामद किया गया था. मायागंज अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद दोनों की मौत हो गयी थी. जिसके बाद पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा दिया था. पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे बीत जाने के बाद गुरुवार को पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया. थानाध्यक्ष ने मृतकों की पहचान के लिए प्रयास जारी रखने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन