जेनरेटर के अभाव में सैंपल कलेक्शन सेंटर में ट्रायल रहा बंद
Updated at : 23 Mar 2024 12:23 AM (IST)
विज्ञापन

मायागंज अस्पताल में पैथोलॉजी जांच के लिए बने अत्याधुनिक ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर में ट्रायल शुक्रवार को भी बंद रहा.
विज्ञापन
भागलपुर.
मायागंज अस्पताल में पैथोलॉजी जांच के लिए बने अत्याधुनिक ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर में ट्रायल शुक्रवार को भी बंद रहा. 22 मार्च को एक भी मरीजों का ब्लड व यूरिन का सैंपल नहीं लिया गया. सेंटर के कर्मचारियों ने बताया कि शनिवार को भी मरीजों के सैंपल नहीं लिये जायेंगे. सेंटर के कर्मचारी आशीष कुमार ने बताया कि ओपीडी के सैकड़ों मरीजों के सैंपलिंग की तैयारी पूरी हो चुकी है. जेनरेटर कनेक्शन लगने के बाद इसे नियमित कर दिया जायेगा. बिना जेनरेटर के सेंटर का संचालन मुश्किल है. यूपीएस से महज 30 मिनट का बैकअप मिलता है. बुधवार व गुरुवार को बारिश में बिजली संकट के बाद सर्वर बंद करना पड़ा था. इससे सैंपल लेने में बाधा आ गयी थी. एक साथ 500 मरीजों के सैंपल लेने के लिए जेनरेटर कनेक्शन जरूरी है. मामले पर अस्पताल अधीक्षक डॉ राकेश कुमार ने बताया था कि जल्द ही यहां जेनरेटर की व्यवस्था होगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




