धुलियान पैसेंजर: सीट तो दूर, खड़े होने की जगह नहीं, कपलिंग पर लटककर सफर कर रहे यात्री

Updated:
विज्ञापन
धुलियान पैसेंजर: सीट तो दूर, खड़े होने की जगह नहीं, कपलिंग पर लटककर सफर कर रहे यात्री

Train Overcrowding : कहलगांव रेलवे स्टेशन पर धुलियान पैसेंजर में सोमवार को इतनी भीड़ उमड़ी कि कई यात्री बोगियों के बीच कपलिंग के पास खड़े होकर सफर करने को मजबूर हो गए. यात्रियों ने अतिरिक्त कोच लगाने की मांग उठाई है.

विज्ञापन

कहलगांव, भागलपुर से असद अशरफी की रिपोर्ट

Train Overcrowding : कहलगांव रेलवे स्टेशन पर सोमवार को अप धुलियान पैसेंजर ट्रेन संख्या 73419 में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली. स्थिति ऐसी हो गई कि कई यात्रियों को ट्रेन के अंदर जगह नहीं मिली और वे दो बोगियों के बीच स्थित कपलिंग के पास खड़े होकर तथा लटककर यात्रा करते नजर आए. यह दृश्य रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

कपलिंग पर सफर से हर पल हादसे का खतरा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामान्य डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी. मजबूरी में कई यात्रियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बोगियों के बीच सफर शुरू किया. रेल विशेषज्ञों के अनुसार कपलिंग के पास यात्रा करना बेहद खतरनाक होता है और जरा-सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.

Train Overcrowding : रोजाना रहती है क्षमता से अधिक भीड़

स्थानीय यात्रियों का कहना है कि अप धुलियान पैसेंजर से प्रतिदिन बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग, छात्र और मजदूर सफर करते हैं. लेकिन यात्रियों की संख्या के मुकाबले ट्रेन में कोच कम होने के कारण लगभग हर दिन यही स्थिति देखने को मिलती है.

अतिरिक्त कोच लगाने की उठी मांग

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़ने और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है. उनका कहना है कि पहले भी कई बार रेल प्रशासन से बोगियों की संख्या बढ़ाने की अपील की जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है. यात्रियों का मानना है कि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

ये भी पढ़ें : सुलतानगंज में श्रावणी मेला की उलटी गिनती शुरू, जानिए श्रद्धालुओं के लिए क्या-क्या बदलने वाला है

ये भी पढ़ें : भागलपुर समेत दक्षिण बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 जुलाई तक आंधी-पानी के आसार


विज्ञापन
Asad Ashrafi

लेखक के बारे में

By Asad Ashrafi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन