bhagalpur news. तिलकामांझी चौक पर ट्रैफिक सिग्नल 17 दिनों से खराब, अब होने लगी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. तिलकामांझी चौक पर ट्रैफिक सिग्नल 17 दिनों से खराब, अब होने लगी परेशानी

तिलकामांझी चौक पर 17 दिनों ट्रैफिक सिग्नल खराब.

विज्ञापन

– विक्रमशिला सेतु चालू हो जाने के बाद वाहनों की बढ़ी है आवाजाही

तिलकामांझी चौराहा का ट्रैफिक सिग्नल पिछले 17 दिनों से खराब है. तीन दिन पूर्व तक विक्रमशिला सेतु बंद रहने के कारण शहर में वाहनों की आवाजाही कम थी, इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं हो रही थी. मगर अब विक्रमशिला सेतु पर आवागमन प्रारंभ हो जाने के बाद शहर में धीरे धीरे वाहनों की आवाजाही बढ़ती जा रही है. ऐसी स्थिति में अब बिना ट्रैफिक सिग्नल के चौराहे पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. चारों तरफ से एक बार वाहन चौराहे पर पहुंच जा रहे हैं, कई बार टक्कर हो जाने की स्थिति बन रही है. मंगलवार को इस तरह की तीन से चार घटना सामने भी आयी. जिसमें मोटरसाइकिल चालक आपस में नोंक झोंक करते दिखे.स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैफिक सिग्नल रहने से यातायात व्यवस्थित रहता है. वर्षों से ट्रैफिक सिग्नल के सहारे की चौराहे की ट्रैफिक व्यवस्था है. लोगों ने बताया कि आज तक इतने लंबे समय तक उनलोगों ने कभी ट्रैफिक सिग्नल बंद नहीं देखा है. इधर, ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि जल्द ही तिलकामांझी का ट्रैफिक सिग्नल चालू करवाया जायेगा. फिलहाल पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

शहर में वाहनों की संख्या बढ़ने से बनने लगी जाम की स्थिति

विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन शुरू होते ही शहर में वाहनों की संख्या बढ़ गयी है. ऐसी स्थिति में कुछ जगहों पर जाम की स्थिति बनने लगी है. तिलकामांझी चौराहा से मनाली चौक के बीच कटहलबाड़ी के पास से मंगलवार को दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी. दूसरी तरफ उल्टा पुल पर भी जाम की स्थिति बनी और मोजाहिदपुर से बाल्टी कारखाना तक दिन में कई बार लोगों को जाम का सामना करना पड़ा. तातारपुर चौक से स्टेशन चौक तक भी कई बार जाम की स्थिति बनी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन