TNB College : दो शिक्षक करेंगे चुनाव में ड्यूटी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Apr 2024 11:15 PM

विज्ञापन

टीएनबी कॉलेज के दो शिक्षक डाॅ राजेश कुमार तिवारी और निर्लेश कुमार लाेकसभा चुनाव में ड्यूटी करेंगे.

विज्ञापन

टीएनबी कॉलेज के दो शिक्षक डाॅ राजेश कुमार तिवारी और निर्लेश कुमार लाेकसभा चुनाव में ड्यूटी करेंगे. काॅलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ एसएन पांडेय ने कहा कि उन्हाेंने जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम के निर्देशों की जानकारी शिक्षकों को दे दी. मालूम हो कि डाॅ राजेश तिवारी और निर्लेश कुमार ने पूर्व में चुनाव ड्यूटी से इंकार करते हुए हाइकाेर्ट में याचिका देकर चुनाव ड्यूटी से अलग रखने का आग्रह किया था, जबकि जिला निर्वाची अधिकारी ने टीएनबी काॅलेज के प्रभारी प्राचार्य काे पत्र देकर दाेनाें शिक्षकाें पर एफआइआर दर्ज कराने और दाेनाें का वेतन अगले आदेश तक राेकने काे कहा था. मामले में डाॅ तिवारी ने कहा कि चुनाव ड्यूटी बुधवार काे ज्वाइन करनी है. इसके लिए उनके पास समय था, फिर भी एफआइआर का पत्र जारी कर दिया गया, जबकि वे लाेग याचिका पर काेर्ट के फैसले की प्रतीक्षा कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन