bhagalpur news. विक्रमशिला सेतु पर देर रात तीन वाहन टकराये, चालक घायल

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. विक्रमशिला सेतु पर देर रात तीन वाहन टकराये, चालक घायल

र. रात करीब 11:15 बजे विक्रमशिला सेतु पर तीन वाहन आपस में टकरा गये.

विज्ञापन

भागलपुर. रात करीब 11:15 बजे विक्रमशिला सेतु पर तीन वाहन आपस में टकरा गये. नवगछिया की ओर से आ रहे एक ट्रक ने सामने से वाहन में टक्कर मार दी. वहीं ट्रक चालक ने बचाने के क्रम में दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी. उसी समय भागलपुर की ओर से आ रहे एक लोडर ने नियंत्रण खो दिया. लोडर ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में लोडर चालक के सिर पर गंभीर चोट आयी हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायल चालक को मायागंज अस्पताल भेजा गया. ट्रैक्टर चालक सोहित और ट्रक चालक भूरो यादव ने बताया कि टक्कर मारने वाला ट्रक चालक नशे में था. टीओपी पुलिस ने कहा कि चालक का मेडिकल कराया जायेगा. हादसे के बाद पुलिस ने भागलपुर और जाह्नवी चौक की ओर से वाहनों का संचालन बंद कर जाम हटवाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन