ePaper

bhagalpur news. भागलपुर जिले में तीन उम्मीदवारों ने करायी नाम की वापसी, चुनावी मैदान में अब 82 उम्मीदवार

Updated at : 23 Oct 2025 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. भागलपुर जिले में तीन उम्मीदवारों ने करायी नाम की वापसी, चुनावी मैदान में अब 82 उम्मीदवार

विधानसभा चुनाव के लिए भागलपुर जिले की सातों विधानसभा सीटों पर अब 82 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रहेंगे. तीन प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिये हैं.

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए भागलपुर जिले की सातों विधानसभा सीटों पर अब 82 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रहेंगे. तीन प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिये हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को समीक्षा भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले की सभी सात विधानसभा सीटों बिहपुर, गोपालपुर, भागलपुर, नाथनगर, सुल्तानगंज, कहलगांव और पीरपैंती से कुल 102 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. जांच के बाद 85 नामांकन वैध पाये गये. नाम वापसी की अंतिम तिथि पर गोपालपुर, सुल्तानगंज और पीरपैंती विधानसभा क्षेत्रों से एक-एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया, जिसके बाद अब जिले में कुल 82 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं. डीएम ने बताया कि निर्वाचन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है. उन्होंने मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की. जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया कि 11 नवंबर को सुबह 7 बजे सबसे पहले मतदान केंद्र पहुंचेंगे. पहले मतदान करें, फिर जलपान करें. अगर कोई एक बार भी मतदान से वंचित रह जाता है, तो इसके लिए उसे 5 वर्षों तक अफसोस रहेगा. हर व्यक्ति को लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए. इन प्रत्याशियों ने करायी नाम वापस पीरपैंती विधानसभा :राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के अभ्यर्थी उपेंद्र पासवान. सुलतानगंज विधानसभा : निर्दलीय उम्मीदवार रामबालक मंडल. गोपालपुर विधानसभा : निर्दलीय उम्मीद लक्ष्मी कुमारी. चुनावी मैदान में रहने वाले विधानसभा वार उम्मीदवार बिहपुर विधानसभा : 10 उम्मीदवार कुमार शैलेंद्र, अर्पणा कुमारी, पवन चौधरी, कृष्ण कुमार मंडल, रूपम देवी, अवनीश कुमार, किशोर कुमार, ममता कुमारी, अजय कुमार रविदास व संजीव कुमार गोपालपुर विधानसभा : 10 उम्मीदवार शैलेश कुमार, प्रेम सागर, मंकेश्वर सिंह, पीयूष झा, नरेंद्र कुमार नीरज, भारत भूषण गणपति, सोनी भारती, सुमन कुमार, संजीव कुमार यादव व राजीव कुमार सिंह पीरपैंती विधानसभा : 10 उम्मीदवार राम बिलास पासवान, मुरारी पासवान, घनश्याम दास, अशोक कुमार पासवान, राजेश पासवान, सहदेव कुमार, सुनील कुमार चौधरी, प्रीतम कुमार, राहुल कुमार पासवान व नंद किशोर रजक कहलगांव विधानसभा : 13 उम्मीदवार प्रवीण सिंह, रजनीश भारती, शुभानंद मुकेश, भवेश कुमार, मंजर आलम, पवन कुमार यादव, ओमप्रकाश मंडल, निर्मल कुमार, रूपम देवी, रामचंद्र मंडल, महेंद्र तांती, संजू कुमारी व अनुज कुमार मंडल भागलपुर विधानसभा : 12 उम्मीदवार रोहित पांडेय, अजीत शर्मा, अभय कांत झा, रेखा दास, संजय कुमार यादव, सुबोध मंडल, निशा भारती, चंद्र किशोर साह, धनंजय कुमार पांडेय, एसजे वेदांत, योगेंद्र प्रसाद यादव व रवि कुमार सिंह सुलतानगंज विधानसभा : 12 उम्मीदवार ललन कुमार, ललित नारायण मंडल, राकेश कुमार, चंदन कुमार, राहुल कुमार, सुमन कुमार, मतिऊर रहमान, बंटी ठाकुर, विपिन कुमार सिंह, धर्मेद्र सिंह, अजीत कुमार व सुनील कुमार नाथनगर विधानसभा : 15 उम्मीदवार शेख जियाउल हसन, मिथुन कुमार, अजय कुमार राय, रविश चंद्र रवि कुशवाहा, सनजी कुमार, मो. मंजर आलम, सुधीर कुमार, शारदा देवी, चेतन राम, अरविंद मंडल, जयप्रकाश मंडल, मो. इस्माइल, सुशील कुमार यादव, दयाराम मंडल व जयकरण पासवान यहां बनाये गये हैं मतगणना केंद्र बिहपुर, गोपालपुर व सुलतानगंज विधानसभा : राजकीय महिला आइटीआइ, भागलपुर पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर व नाथनगर विधानसभा : राकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, बरारी सातों विधानसभा के 2686 बूथों पर पड़ेंगे वोट भागलपुर जिले के सातों विधानसभा में 2686 बूथ बनाये गये हैं, जिसमें 8 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं. इन मतदान केंद्रों पर 22 लाख 30 हजार 208 वोटर वोट कर सकेंगे. इसमें पुरुष 11 लाख49 हजार 215 और महिला वोटर 10 लाख 80912 व थर्ड जेंडर 81 शामिल है. इस बार 11529 ऐसे मतदाता है, जिसकी उम्र 85 से अधिक हैं. विधानसभावार मतदान केंद्र बिहारपुर-316, गोपालपुर-317, पीरपैंती-438, कहलगांव-438, भागलपुर-375, सुलतानगंज-399 व नाथनगर-418 ये भी जानें चलंत मतदान केंद्र: 12 बिहपुर-06, कहलगांव-02, भागलपुर-04 आदर्श मतदान केंद्र : 37 बिहपुर-05, गोपालपुर-05, पीरपैंती-04, कहलगांव-05, भागलपुर-10, सुलतानगंज-03 एवं नाथनगर-05 सखी मतदान केंद्र : 14 बिहपुर-02, गोपालपुर-02, पीरपैंती-01, कहलगांव-02, भागलपुर-03, सुलतानगंज-02 एवं नाथनगर-02 बोले डीएम : -प्रचार-प्रसार के लिए अभ्यर्थी या दल निवार्ची पदाधिकारियों एवं जिला स्तर पर गठित एकल खिड़की कोषांग से अनुमति प्राप्त करेंगे. -मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा. -मतदान सुबह 7 बजे से शाम 06 बजे तक होगा. -मतगणना के लिए 14 नवंबर की तारीख निर्धारित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन