bhagalpur news. चायवाला, गायवाला नहीं बन पाया : अविमुक्तेश्वरानंद

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. चायवाला, गायवाला नहीं बन पाया : अविमुक्तेश्वरानंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शनिवार को गौशाला पहुंची गौ मतदाता संकल्प यात्रा के दौरान कहा कि चायवाला चायवाला ही रह गया

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शनिवार को गौशाला पहुंची गौ मतदाता संकल्प यात्रा के दौरान कहा कि चायवाला चायवाला ही रह गया, गायवाला कभी नहीं बन पाया. पहली बार प्रधानमंत्री चुनकर आये, तो लाखों रुपये खर्च कर खुद खुशी मनायी, लगा चलो अब गायवाला बनेगा. दो टर्म प्रधानमंत्री रहे. तीसरे टर्म में आने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने गाय के मामले को उठाकर वोट मांगा, लेकिन सत्ता मिलने पर कुछ नहीं किया. आज दुनिया में गौमांस का सबसे अधिक निर्यात भारत कर रहा है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद यहां से सनातनी राजनीति का शंखनाद किया. विभिन्न स्थानों से निकाली गौ मतदाता संकल्प यात्रा भागलपुर पहुंची. मार्ग में फूल बरसा कर उनका स्वागत किया गया. उन्होंने घोषणा की कि बिहार में सभी विधानसभा सीट से गौभक्त निर्दलीय प्रत्याशी उतारेंगे. वह गौ भक्तों के समर्थन में प्रचार भी करेंगे. उन्होंने कहा कि सनातनी हिन्दुओं से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एवं गौ भक्तों के लिए मतदान की अपील कर रहे हैं.

उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ रक्षा को लेकर स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों. शंकराचार्य ने बताया कि हम सभी राष्ट्रीय पार्टी के दिल्ली कार्यालय पर गये और पूछा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए अपना पक्ष लोकसभा सदन में रखिए और अपने पक्ष को हमें बताइए, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल ने अभी तक अपना पक्ष गौ माता के विषय में नहीं बताया, इसलिए अब मजबूरी में हमें बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्त प्रत्याशी उतारना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद औपचारिक रूप से यह बताया जायेगा कि कौन-कौन उम्मीदवार उनके तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं.

शंकराचार्य महाराज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगीराज सरकार समेत अन्य शिष्य शामिल हुए. अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत महामंत्री गिरधारी केजरीवाल, समाजसेवी लक्ष्मीनारायण डोकानिया, बनवारीलाल खेतान, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष डॉ शंभूदयाल खेतान, उपाध्यक्ष सत्यनारायण पोद्दार, सांसद प्रतिनिधि दीपक खेतान, मंत्री रोहित बाजोरिया, अतुल ढांढानिया आदि ने किया. मंच का संचालन सुनील जैन ने किया. स्वागत उद्बोधन पंडित देवेंद्र पांडेय ने किया. इसी क्रम में जगद्गुरु ने श्रीराम, जय जय राम, गोविंद जय जय जय, राधा रमण हरि गोपाल जय जय जय गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन