अब झमाझम बरसेंगे बादल, 15 जून तक प्रवेश करेगा मानसून

Published by : BRAJESH NANDAN MAD Updated At : 07 Jun 2026 8:26 AM

विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है. जिले में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गयी हैं और आने वाले दिनों में बारिश का दौर तेज हो सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को तापमान में गिरावट दर्ज होने के साथ मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

भागलपुर : उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है. जिले में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गयी हैं और आने वाले दिनों में बारिश का दौर तेज हो सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को तापमान में गिरावट दर्ज होने के साथ मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है.

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है. अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि यदि मौसम की वर्तमान स्थिति बनी रहती है तो 15 जून तक बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रवेश हो सकता है.डॉ. कुमार के अनुसार मानसून के प्रवेश के बाद राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं. इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं कृषि गतिविधियों को भी गति मिलेगी.

बारिश से आम की फसल पर बढ़ा असर

हाल के दिनों में आयी आंधी और बारिश से आम उत्पादक किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है. अब प्री-मानसून की बारिश और आगामी मानसूनी वर्षा के कारण आम के तेजी से पकने की स्थिति बन रही है.

किसानों का कहना है कि बारिश के बाद निकलने वाली तेज धूप से आम तेजी से पकने लगता है. इसी वजह से कई बागानों में मालदह किस्म के आम की तुड़ाई समय से पहले शुरू कर दी गयी है. किसानों को आशंका है कि लगातार मौसम बदलने से फलों की गुणवत्ता और भंडारण अवधि प्रभावित हो सकती है.

15 जून तक मानसून के बिहार पहुंचने की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्री-मानसून गतिविधियां मानसून आगमन का संकेत हैं. यदि अनुकूल परिस्थितियां बनी रहीं तो 15 जून तक बिहार में मानसून प्रवेश कर सकता है. इसके बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में व्यापक वर्षा का दौर शुरू होने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलेगी.

विज्ञापन
BRAJESH NANDAN MAD

लेखक के बारे में

By BRAJESH NANDAN MAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन