bhagalpur news. शिक्षक सम्मानित होंगे, तभी समाज में ज्ञान और संस्कार होगा मजबूत

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

घंटाघर स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में रविवार को मेरा मोबाइल, मेरी शिक्षा, डी बिहार शिक्षक, इतिहास की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

विज्ञापन

घंटाघर स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में रविवार को मेरा मोबाइल, मेरी शिक्षा, डी बिहार शिक्षक, इतिहास की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. विभिन्न विद्यालयों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 101 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इससे पहले एमएलसी डॉ एनके यादव, कांग्रेस नेता प्रवीण कुशवाहा व डाॅ नितेश कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर एमएलसी डॉ यादव ने कहा कि शिक्षक सम्मानित होंगे, तभी समाज में ज्ञान और संस्कार मजबूत होंगे. डॉ नितेश कुमार ने कहा कि निरंतर नवाचार और समर्पण से ही शिक्षा की गुणवत्ता में वास्तविक परिवर्तन आता है. कार्यक्रम में शिक्षकों ने बच्चों की पढ़ने की शैली में सुधार और पढ़ाई के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के उद्देश्य से अभिनय प्रस्तुति, शैक्षिक लोकनृत्य, कव्वाली व लोकगीत प्रस्तुत किये. शिक्षकों द्वारा तैयार शिक्षण सामग्री की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र बना रहा. संस्था के संस्थापक डाॅ गौरव कुमार ने कहा कि आयोजन शिक्षकों के कार्यों को मंच देने व उन्हें प्रेरित करने का प्रयास है. संचालन सलमा कौसर ने किया. मौके पर अध्यक्ष रीना कुमारी, मीडिया प्रभारी डॉ अमृता, प्रशिक्षण महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मीनाक्षी चतुर्वेदी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्या श्रुति आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन