bhagalpur news. किसान पैक्स से जुड़ सरकारी योजना का ले लाभ – विधायक

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. किसान पैक्स से जुड़ सरकारी योजना का ले लाभ – विधायक

प्रखंड क्षेत्र के दरियापुर पैक्स में सहकारिता विभाग की ओर से किसानों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पैक्स में संचालित और आगामी योजनाओं की जानकारी दी गयी

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के दरियापुर पैक्स में सहकारिता विभाग की ओर से किसानों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पैक्स में संचालित और आगामी योजनाओं की जानकारी दी गयी. इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ललित नारायण मंडल ने संबोधित करते हुए कहा कि पैक्स का सदस्य बन किसान सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ ले. कहा कि सरकार किसानों के उत्थान के प्रयासरत हैं और किसानों के लिए कई योजनाओं चला रही है. कॉपरेटिव बैंक के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई. मौके पर पैक्स अध्यक्ष राज कुमार, बीसीओ कृषलय कृष्ण, संजय ठाकुर, चंद्र प्रकाश, नीरज कुमार आदि मौजूद थे.

2. पंचायत अध्यक्षों से युवाओं से संवाद करने की अपील

शाहकुंड. शाहकुंड जदयू युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष गुलशन कुमार ने बेलथू, मकंदपुर, खैरा दासपुर व सजौर के पंचायत अध्यक्ष के बीच पंपलेट का वितरण किया. युवा अध्यक्ष ने पंचायत अध्यक्षों से युवाओं से संवाद स्थापित कर लोगों को जानकारी देने की अपील की. युवा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीस साल के कार्यकाल की जानकारी घर घर जाकर लोगों को दी. मौके पर संजय झा उमेश सिंह कुशवाहा आदि साथ थे.

फोटो कैपसन. शाहकुंड के दरियापुर मे किसानों को संबोधित करते विधायक.

फोटो कैपसन. शाहकुंड मे पंचायत अध्यक्षों के बीच पम्प लेट का वितरण करते जदयू युवा मोर्चा के अध्यक्ष.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन