BHAGALPUR : स्नातक शैक्षणिक प्रमाण पत्र की मांग को लेकर छात्र भूख हड़ताल पर

Updated:
विज्ञापन

बीएन कॉलेज के छात्र सोनू कुमार स्नातक शैक्षणिक प्रमाण पत्र को महाविद्यालय में भेजे जाने की मांग को लेकर बुधवार को टीएमबीयू के परीक्षा विभाग में भूख हड़ताल पर बैठ गया है.

विज्ञापन

भागलपुर से आरफीन की रिपोर्ट :

बीएन कॉलेज के छात्र सोनू कुमार स्नातक शैक्षणिक प्रमाण पत्र को महाविद्यालय में भेजे जाने की मांग को लेकर बुधवार को टीएमबीयू के परीक्षा विभाग में भूख हड़ताल पर बैठ गया है. छात्र ने कहा कि शैक्षणिक प्रमाण पत्र को लेकर परीक्षा विभाग का चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. विवि से कॉलेज में अबतक शैक्षणिक प्रमाण पत्र नहीं भेजा गया है. छात्र ने कहा कि 28 अप्रैल को भी मामले को लेकर परीक्षा नियंत्रक से मिले. पूरे मामले से अवगत कराया. इसके बाद भी सुधि नहीं ली गयी. ऐसे में भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है. वहीं, बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन बिहार ने भूख हड़ताल आंदोलन का समर्थन किया है. संगठन के सदस्य भी मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन